लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019ः बहन के लिए एकसाथ मैदान में उतरे तेजस्वी और तेजप्रताप

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: May 15, 2019 07:43 IST

तेजप्रताप ने अपने छोटे भाई के लिए भी 'प्यार' दिखाया और कहा कि वह उन्हें (तेजस्वी) अर्जुन के रूप में देखते हैं तथा खुद उनकी मदद भगवान कृष्ण की तरह कर रहे हैं.

Open in App
ठळक मुद्देमीसा भारती पाटलिपुत्र से चुनाव मैदान में हैं.2014 के लोकसभा चुनाव में वह हार गई थीं. तेज प्रताप और तेजस्वी अपने झगड़े को भूलकर बहन मीसा भारती के लिए मिलकर मैदान में उतर गए हैं.

'अपना खून तो अपना ही होता है.' यह बात लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में बिहार में भी सच साबित प्रतीत होती है, क्योंकि आपस में झगड़ रहे लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप और तेजस्वी अपने झगड़े को भूलकर अपनी सबसे बड़ी बहन मीसा भारती की जीत के लिए मिलकर मैदान में उतर गए हैं. लालू के बड़े बेटे तेजप्रताप ने हाल में राजद की छात्र इकाई के संरक्षक पद से इस्तीफा दे दिया था. उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए अपने द्वारा सुझाए गए नामों की अनदेखी किए जाने के बाद यहां तक कि कुछ सीटों पर राजद उम्मीदवारों के खिलाफ प्रचार भी किया.

तेजप्रताप और उनके परिवार के बीच पहली बार विवाद तब सामने आया था जब उन्होंने अपनी पत्नी के खिलाफ तलाक की अर्जी दाखिल की थी. विवाद तब और गहरा गया था जब उनके ससुर एवं पूर्व मंत्री चंद्रिका राय को सारण से राजद प्रत्याशी चुना गया. हालांकि अपनी बहन मीसा के प्रति तेजप्रताप की वफादारी कम नहीं हुई और वह उनके पक्ष में अपनी मां राबड़ी देवी के साथ प्राय: प्रचार करते दिखते हैं. रविवार को यह पहला मौका था जब उन्होंने अपने भाई तेजस्वी के साथ मिलकर बहन के लिए प्रचार किया.

मीसा भारती पाटलिपुत्र से चुनाव मैदान में हैं. 2014 के लोकसभा चुनाव में वह हार गई थीं. इस सीट पर 2009 में लालू मित्र से प्रतिद्वंद्वी बने रंजन प्रसाद यादव से हार गए थे. लालू की बेटी मीसा केंद्रीय मंत्री एवं मौजूदा सांसद रामकृपाल यादव के खिलाफ मैदान में हैं. रामकृपाल कभी लालू के वफादार होते थे. वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए थे.

तेजप्रताप ने भाई के लिए दिखाया प्यार रविवार को निर्वाचन क्षेत्र में एक रैली के दौरान दोनों भाई तेज प्रताप और तेजस्वी साथ खड़े थे और उन्होंने चारा घोटाले से संबंधित मामलों में कैद की सजा काट रहे अपने पिता लालू की एक तस्वीर उठा रखी थी.

तेजप्रताप ने अपने छोटे भाई के लिए भी 'प्यार' दिखाया और कहा कि वह उन्हें (तेजस्वी) अर्जुन के रूप में देखते हैं तथा खुद उनकी मदद भगवान कृष्ण की तरह कर रहे हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावबिहार लोकसभा चुनाव 2019मीसा भारतीतेजस्वी यादवतेज प्रताप यादवलालू प्रसाद यादवआरजेडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष