लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: दिल्ली और हरियाणा में आप-कांग्रेस गठबंधन पर बनी बात, जेजेपी भी साथ!

By आदित्य द्विवेदी | Updated: April 17, 2019 16:27 IST

पिछले कई महीनों से आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की बातचीत विफल साबित हुई थी। बुधवार को दोनों पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने एकबार फिर औपचारिक बातचीत की। सूत्रों के मुताबिक इसबार दिल्ली में हरियाणा में गठबंधन का फार्मूला तय कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देहरियाणा में कांग्रेस सात, जेजेपी दो और आम आदमी पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ेगीगठबंधन के मुद्दे पर पवार की मध्यस्थता में कांग्रेस और आप नेताओं की यह दूसरी औपचारिक बैठक है

लोकसभा चुनाव में गठबंधन को लेकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच बुधवार को एकबार फिर औपचारिक बातचीत शुरू हुई। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली और हरियाणा में दोनों पार्टियों ने गठबंधन का फार्मूला तय कर लिया है। हरियाणा में जेजेपी भी गठबंधन का हिस्सा होगी। सूत्रों ने बताया कि संजय सिंह और गुलाम नबी आजाद के बीच बैठक में तय माना जा रहा है कि हरियाणा में कांग्रेस सात, जेजेपी दो और आम आदमी पार्टी एक सीट पर चुनाव लड़ेगी। हालांकि अभी तक इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

गठबंधन के मुद्दे पर पवार की मध्यस्थता में कांग्रेस और आप नेताओं की यह दूसरी औपचारिक बैठक है। आप के एक वरिष्ठ नेता ने बताया था कि बुधवार को होने वाली बैठक में पार्टी की ओर से हरियाणा और दिल्ली की सीटों पर गठबंधन की संभावनाओं पर विचार किया जायेगा। उन्होंने बताया कि इस फार्मूले के तहत कांग्रेस द्वारा हरियाणा की तीन सीटें आप और जननायक जनता पार्टी (जजपा) के लिये छोड़ने के लिये तैयार होने पर दिल्ली में कांग्रेस को तीन सीटें देने पर बात की जायेगी।

 उन्होंने स्पष्ट किया कि हरियाणा के लिये कांग्रेस के तैयार नहीं होने पर आप दिल्ली की सात में से दो सीट कांग्रेस के लिये छोडने पर बात करेगी। इधर कांग्रेस आप के साथ सिर्फ दिल्ली में ही गठबंधन करने के रुख पर कायम है। कांग्रेस के दिल्ली के प्रभारी पीसी चाको ने गत शुक्रवार को कहा था कि आप के साथ गठबंधन को लेकर अगर बातचीत होती है इसके दायरे में सिर्फ दिल्ली की सात सीटें होंगी। 

केजरीवाल ने रविवार को कहा था कि भाजपा की सत्ता में वापसी, देश के लिये बहुत बड़ा खतरा साबित होगी इसलिये देशहित में उनकी पार्टी कुछ भी करने को तैयार है। उल्लेखनीय है कि दिल्ली की सात सीटों पर 12 मई को मतदान होगा।

समाचार एजेंसी पीटीआई-भाषा से इनपुट्स लेकर

टॅग्स :लोकसभा चुनावहरियाना लोकसभा चुनाव 2019दिल्ली लोकसभा चुनाव 2019आम आदमी पार्टीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'राघव चड्ढा गद्दार हैं': AAP कार्यकर्ताओं ने राज्यसभा सांसद के खार स्थित आवास के बाहर किया प्रदर्शन, VIDEO

भारतक्या राघव चड्ढा समेत 7 बाग़ी सांसद गंवा सकते हैं अपनी राज्यसभा सीटें? कानूनी पेचीदगियों के बीच AAP ने उन्हें हटाने की मांग की

भारतभाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब पुलिस ने हटाई हरभजन सिंह की सुरक्षा

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर

भारतBJP में विलय के बाद पहले हमले में, राघव चड्ढा ने 'शीश महल 2' को लेकर केजरीवाल को लिया आड़े हाथों

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार