लाइव न्यूज़ :

ममता मीम विवाद: बीजेपी कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा रिहा हुईं, कहा-नहीं मागूंगी माफी

By स्वाति सिंह | Updated: May 15, 2019 12:27 IST

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की छेड़छाड़ (मॉर्फ) से तैयार की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में गिरफ्तार बीजेपी की महिला कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को मंगलवार को जमानत दे दी थी।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी की महिला कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को बुधवार को रिहा कर दिया गया है। इससे पहले बुधवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने प्रियंका की रिहाई में देरी पर पश्चिम बंगाल सरकार को फटकार लगाई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की छेड़छाड़ (मॉर्फ) से तैयार की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में गिरफ्तार बीजेपी की महिला कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को बुधवार को रिहा कर दिया गया है। 

रिहाई के बाद प्रियंका ने कहा 'मेरी जमानत के बाद भी 18 घंटे तक मुझे रिहा नहीं किया गया, ना मुझे अपने वकील और परिवार से मिलने की अनुमति नहीं दी गई। इसके साथ ही मुझे एक माफीनामे पर हस्ताक्षर करने के लिए भी कहा गया।' प्रियंका ने आगे कहा 'मैं इस केस को लडूंगी, माफी नहीं मागूंगी'

इससे पहले बुधवार को ही सुप्रीम कोर्ट ने प्रियंका की रिहाई में देरी पर पश्चिम बंगाल सरकार को फटकार लगाई थी। कोर्ट ने कहा था कि अगर उन्हें रिहा नहीं किया गया कोर्ट पश्चिम बंगाल सरकार के खिलाफ अवमानना का नोटिस जारी किया जा सकता है। हालांकि, पश्चिम बंगाल सरकार के वकील ने कहा था कि प्रियंका को निर्धारित समय 9:40 पर रिहा कर दिया गया था लेकिन उनकी मां ने इसे खारिज किया था। 

इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि वह जुलाई के पहले सप्ताह में बीजेपी यूथ विंग की संयोजक प्रियंका शर्मा के आवेदन पर सुनवाई करेगी, जिसमें पश्चिम बंगाल के पुलिस अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। 

बता दें कि सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की छेड़छाड़ (मॉर्फ) से तैयार की गई तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा करने के आरोप में गिरफ्तार बीजेपी की महिला कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को मंगलवार को जमानत दे दी थी। सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई के दौरान कहा था कि तस्वीर से छे़ड़छाड़ करने के लिए माफी मांगनी चाहिए। 

हालांकि, बाद में कोर्ट ने माफी मांगने की शर्त हटा दी थी। प्रियंका शर्मा को 10 मई को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट ने साथ ही पश्चिम बंगाल पुलिस को भी प्रियंका को हिरासत में लिये जाने के तरीके पर नोटिस जारी किया।

टॅग्स :पश्चिम बंगाललोकसभा चुनावममता बनर्जीसुप्रीम कोर्टपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब