लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: प्रचार के दौरान प्रियंका, हेमा और जया की साड़ी चर्चा में

By स्वाति सिंह | Updated: April 16, 2019 19:38 IST

लोकसभा चुनाव 2019: प्रियंका गांधी, स्मृति ईरानी, सुषमा स्वराज, हेमा मालिनी, जया प्रदा सबकी साड़ियां महिलाओं को काफी पसंद आ रही हैं और वह इसे फॉलो भी कर रही हैं।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव प्रचार के दौरान मथुरा की गलियों में हेमा मालिनी कभी फसल काटती दिखती हैं, तो कभी ट्रैक्टर की सवारी करते।प्रियंका का स्टाइल उनकी दादी इंदिरा गांधी से मिलता जुलता है।केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज साड़ी के साथ मैचिंग जैकेट भी पहनती हैं।

देश में लोकसभा चुनाव चरम पर है। राजनीति में फैशन का भी बोलबाला है। चुनाव का मौहाल है, सभी नेता प्रचार में लगे हैं। प्रचार के दौरान कई महिला नेता अपनी साड़ियों की वजह से चर्चा में हैं।

निजी जिंदगी में ये नेता भले ही कुछ और पहनती हों, लेकिन चुनाव प्रचार के दौरान ये साड़ियों में अकसर नजर आती हैं। कांग्रेस महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी, केंद्रीय मंत्री और अमेठी से भाजपा प्रत्याशी स्मृति ईरानी, केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज, अभिनेत्री और मथुरा से भाजपा उम्मीदवार हेमा मालिनी, रामपुर से भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा सबकी साड़ियां महिलाओं को काफी पसंद आ रही हैं और वह इसे फॉलो भी कर रही हैं।

हेमा मालिनी की साड़ी

चुनाव प्रचार के दौरान मथुरा की गलियों में हेमा मालिनी कभी फसल काटती दिखती हैं, तो कभी ट्रैक्टर की सवारी करते। हेमा की ये तस्वीर देखते ही लोगों ने सोशल मीडिया पर इस साड़ी की चर्चा शुरू कर दी। मथुरा में ही चुनाव प्रचार के दौरान हेमा मालिनी जब ट्रैक्टर की सवारी करते हुए पिंक कलर की डिजाइनर साड़ी में नजर आईं, तो जहां उनकी साड़ी की खूब तारीफ हुई, वहीं कुछ लोगों को उन्हें ट्रोल करते हुए ये भी लिखा कि इतनी महंगी साड़ी पहनकर ट्रैक्टर चला रही हैं।

प्रियंका का सिंपल लुक खूब पसंद आता है...

प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के दौरान कॉटन और खादी की साड़ी में नजर आती हैं। प्रियंका का स्टाइल उनकी दादी इंदिरा गांधी से मिलता जुलता है। प्रियंका साड़ी के साथ कोई ज्वेलरी भी नहीं पहनती हैं, उनका ये सिंपल लुक लोगों को खूब पसंद आता है।

स्मृति ईरानी की साड़ी है खास

केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी हैंडलूम और मूंगा साड़ी पहनना पसंद करती हैं। उन्होंने हैंडलूम की साड़ियों को काफी ट्रेंडी बना दिया है। महिलाएं उनका स्टाइल फॉलो करती हैं।

जया प्रदा कांजीवरम पसंद हैं

बीजेपी की रामपुर से उम्मीदवार जया प्रदा अपनी साड़ियों के कलेक्शन को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। प्रचार के दौरान वो अक्सर चंदेरी सिल्क और कॉटन की साड़ियां पहनती हैं। वैसे जया को कांजीवरम भी पसंद हैं।

सुषमा स्वराज का साड़ी के साथ जैकेट

केंद्रीय मंत्री सुषमा स्वराज साड़ी के साथ मैचिंग जैकेट भी पहनती हैं। ये उनका सिग्नेचर स्टाइल है। सुषमा को सिल्क और कॉटन की साड़ियां पसंद हैं। सुषमा की बड़ी सी लाल बिंदी भी बेहद खास है, वो बिना बिंदी के कभी नजर नहीं आती है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावसुषमा स्वराजप्रियंका गांधीहेमा मालिनीजयाप्रदास्मृति ईरानी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतमोदी पर व्यक्तिगत प्रहार टिकेगा नहीं!

भारतSonia Gandhi health update: सिस्टमिक इन्फेक्शन के लिए एंटीबायोटिक्स से इलाज?, मां को देखने सर गंगा राम अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी

भारत48 वर्षों तक कांग्रेस का मुख्यालय?, 24 अकबर रोड और 5 रायसीना रोड स्थित कार्यालयों को 28 मार्च तक खाली करने का नोटिस, जानिए इतिहास?

भारतअब कैसी हैं सोनिया गांधी की तबीयत? अचानक सीने में दर्द की शिकायत के चलते अस्पताल में हुई भर्ती

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए