लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः क्या पीएम मोदी राष्ट्रवाद और राहुल गांधी रोजीरोटी के मुद्दों पर वोटरों को साध पाएंगे?

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: May 3, 2019 06:57 IST

Lok Sabha Elections 2019: राहुल गांधी जहां बढ़ती जा रही बेरोजगारी के आधार पर पीएम मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं, वहीं नए रोजगार के वादों के माध्यम से युवाओं से जुड़ने की कोशिश भी कर रहे हैं.

Open in App

Lok Sabha Elections 2019: राजस्थान की चुनावी जंग में एक बार फिर पीएम मोदी और राहुल गांधी चुनाव प्रचार में जुट गए हैं. इस चुनाव में जहां पीएम मोदी राष्ट्रवाद, तो राहुल गांधी रोटीवाद के भरोसे हैं. जनता दोनों की बातें ध्यान से सुन रही है और 23 मई के नतीजों में ही यह स्पष्ट होगा कि लोगों को कौनसा मुद्दा ज्यादा प्रभावित कर पाया.

जयपुर की सभा में पीएम मोदी ने संबोधित करते हुए पाकिस्तान, आतंकवाद, भारत की अंतरिक्ष शक्ति, वैश्विक कुटनीति में भारत की सफलता, मसूद अजहर को अन्तरराष्ट्रीय आतंकवादी घोषित करने पर देश-दुनिया का आभार, पाकिस्तान में आतंकवाद के खिलाफ उठने वाली आवाजें आदि का जिक्र किया, तो हमेशा की तरह पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर भी जमकर हमले किए.

यही नहीं, उन्होंने एक बार फिर सीएम अशोक गहलोत पर व्यक्तिगत निशाना साधते हुए कहा कि- उनके भरोसे कांग्रेस को जीत नहीं मिलेगी. उन्होंने कहा कि- मैंने राजस्थान का मिजाज पिछली बार आया था, तब देख लिया था. कांग्रेस का बचना मुश्किल है.

उधर, राहुल गांधी रोजी-रोटी और काम-धंधे के मुद्दों पर पीएम मोदी सरकार को घेर रहे हैं. नोटबंदी और जीएसटी के कारण अस्त-व्यस्त हुई अर्थव्यवस्था को न्याय योजना से ठीक करने का दावा है, तो किसानों को जोड़ने के लिए किसान कर्जमाफी के उदाहरण हैं.

राहुल गांधी जहां बढ़ती जा रही बेरोजगारी के आधार पर पीएम मोदी सरकार पर निशाना साध रहे हैं, वहीं नए रोजगार के वादों के माध्यम से युवाओं से जुड़ने की कोशिश भी कर रहे हैं.

राहुल गांधी का सबसे ज्यादा जोर गरीबों के लिए योजना पर है. पिछले चुनाव में 15 लाख रुपए बैंक खातों में डालने के भाजपाई वादे पर तो वे सवाल खड़े कर ही रहे हैं, अपनी सरकार बनने पर गरीबों को सालाना 72 हजार रुपए देने का भरोसा भी दिला रहे हैं.

देखना मजेदार होगा कि पीएम मोदी का राष्ट्रवाद, तो राहुल गांधी का रोजी-रोटीवाद अगले चरण के मतदान में कितना असर डाल पाता है.

उल्लेखनीय है कि राजस्थान में अगले चरण का मतदान 6 मई 2019 को है, जिसमें 25 में से शेष बची 12 लोस सीटों के लिए मतदान होगा.

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है