लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी का मऊ रैली में ऐलान- हम फिर उसी जगह बनाएंगे ईश्वर चंद्र विद्यासागर की भव्य मूर्ति

By स्वाति सिंह | Updated: May 16, 2019 12:42 IST

इसके साथ ही पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल रहे तनाव को लेकर मायावती के बयान पर पलटवार किया। पीएम मोदी ने कहा 'बहन जी ने पश्चिम बंगाल को लेकर मुझ पर निशाना साधा है। चुनाव आयोग को भी आड़े हाथों लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी ने यहां महागठबंधन के साथ कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला।पीएम मोदी ने कहा 'वो महामिलावटी जो महीनेभर पहले तक मोदी हटाओ का राग अलाप रहे थे

लोकसभा चुनाव 2019 के आखिरी चरण के प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गुरुवार ने मऊ में रैली को संबोधित किया। उन्होंने यहां महागठबंधन के साथ कांग्रेस पर भी जमकर हमला बोला। पीएम मोदी ने कहा 'अमित शाह की रैली के दौरान टीएमसी कार्यकर्ताओं ने ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी है।' पीएम मोदी ने वादा किया कि और कहा 'हम विद्यासागर की नई प्रतिमा उसी जगह पर स्थापित करेंगे।'

पीएम मोदी ने कहा 'वो महामिलावटी जो महीनेभर पहले तक मोदी हटाओ का राग अलाप रहे थे, वो आज बौखलाए हैं। उनकी पराजय पर देश ने मुहर लगा दी है। उत्तर प्रदेश ने तो इनका सारा गुणा गणित ही बिगाड़ दिया है। देश इन महामिलावटी लोगों की सच्चाई पहले दिन से जानता है कि मोदी हटाना तो मात्र एक बहाना था साल में  इन्हें अपने भ्रष्टाचार के पाप को छिपाना था।'

उन्होंने आगे कहा 'उत्तर प्रदेश में सपा बसपा ने जाति के आधार पर एक अवसरवादी गठबंधन किया। लखनऊ में AC कमरें में बैठकर तो डील हो गयी, लेकिन जमीन से कटे हुए ये नेता अपने कार्यकर्ताओं को भूल गए। इन लोगों के कुछ जातियों को अपना गुलाम समझ लिया था, 2014 में पहली बार समझने और 2017 में दूसरी बार समझाने के बाद उत्तर प्रदेश के लोग 2019 में अच्छे से समझाने जा रहे हैं कि जातियां किसी की गुलाम नहीं हैं।'

पीएम मोदी ने यहां अलवर गैंगरेप के मुद्दे पर भी बोला। उन्होंने कहा 'कुछ दिन पहले राजस्थान के अलवर में एक दलित बेटी के साथ गैंगरेप किया गया था। वहां बहन जी के समर्थन से कांग्रेस की सरकार चल रही है। कांग्रेस की सरकार ने चुनाव को देखते हुए उस दलित बेटी के साथ हुए इस राक्षसी अपराध को छिपाने की कोशिश की।बहन जी सब जानती हैं, लेकिन कांग्रेस सरकार से समर्थन वापस लेने के बजाय वो मोदी को गालियां देने में जुटी हैं।सपा-बसपा ने यहां से ऐसे उम्मीदवार को टिकट दिया है जो बलात्कार के आरोप में भगौड़ा है। समाजवादी पार्टी का इतिहास तो लोग जानते हैं, लेकिन बहन जी आप क्या ऐसे उम्मीदवार के लिए वोट मांगेगी?'

इसके साथ ही पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल रहे तनाव को लेकर मायावती के बयान पर पलटवार किया। पीएम मोदी ने कहा 'बहन जी ने पश्चिम बंगाल को लेकर मुझ पर निशाना साधा है। चुनाव आयोग को भी आड़े हाथों लिया है। जिस तरह ममता दीदी वहां पर यूपी-बिहार और पूर्वांचल के लोगों पर निशाना साध रही हैं, मुझे लगा बहन मायावती इस पर ममता दीदी को जरूर खरी-खोटी सुनाएंगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)उत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेसमायावतीपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019ममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?