लाइव न्यूज़ :

राहुल गांधी ने कहा- ट्रैक्टर में डीजल की तरह होगी NYAY योजना, चाबी घुमाएंगे, चालू हो जाएगी अर्थव्यवस्था

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 16, 2019 17:56 IST

कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, ''जैसे ट्रैक्टर में डीजल डाला जाता है, वैसे ही न्याय योजना हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था के इंजन में डीजल की तरह होगी, हम डीजल डालेंगे, चाबी घुमाएंगे...''

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पटना में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि न्याय योजना ट्रैक्टर में डीजल की तरह होगी।कांग्रेस पार्टी सत्ता में आने पर आर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को 'न्याय योजना' के तहत 72 हजार रुपये देने का वादा कर चुकी है।

लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण के मतदान के लिए प्रचार कर रहे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने बिहार के पटना में कहा कि न्याय योजना ट्रैक्टर में डीजल की तरह होगी, चाबी घुमाएंगे और देश की अर्थव्यवस्था फिर से चालू हो जाएगी।

उन्होंने कहा, ''जैसे ट्रैक्टर में डीजल डाला जाता है, वैसे ही न्याय योजना हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था के इंजन में डीजल की तरह होगी, हम डीजल डालेंगे, चाबी घुमाएंगे और हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था फिर से चालू हो जाएगी, लोगों को रोजगार मिलेगा।''

बता दें कि कांग्रेस की रैलियों में न्याय योजना के वादे को लेकर काफी जोर देखा जा रहा है। राहुल गांधी हों या प्रियंका गांधी, कांग्रेस नेता लोगों को अर्थव्यवस्था और रोजगार को लेकर अपनी ओर आकर्षित कर रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने उत्तर प्रदेश के महाराज गंज में कहा, ''प्रधानमंत्री ने आपसे कहा था कि वह खुद आपके खाते में 15 लाख रुपये जमा करेंगे और उनकी पार्टी के अध्यक्ष ने चुनाव के बाद कहा कि यह एक 'चुनावी जुमला' था, क्या आप फिर से उन पर भरोसा करेंगे?''

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष