लाइव न्यूज़ :

5 साल में इतनी घटी गई मुलायम सिंह की संपत्ति, बेटे अखिलेश के हुए कर्जदार

By स्वाति सिंह | Updated: April 2, 2019 19:36 IST

मुलायम द्वारा दाखिल किए गए शपथ पत्र में उन्होंने वित्तीय वर्ष 2017-18 में 32 लाख 02 हजार 615 रुपये की कुल आमदनी दिखायी है जबकि उनकी पत्नी साधना यादव की आय 25 लाख 61 हजार 170 रुपये बताई गई है

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2014 में बतायी गयी सम्पत्ति से तीन करोड़ 20 लाख 15 हजार 517 रुपये कम है। शपथपत्र में मुलायम ने खुद को अपने पुत्र सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कर्जदार भी बताया है।

समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव की सम्पत्ति में वर्ष 2014 की तुलना में तीन करोड़ रुपये से ज्यादा की गिरावट आयी है। यादव ने मैनपुरी सीट से सपा प्रत्याशी के तौर पर नामांकन दाखिल करते वक्त हलफनामे में यह जानकारी दी है। मुलायम ने सोमवार को नामांकन दाखिल करते वक्त शपथ पत्र में अपने पास 16 करोड़ 52 लाख 44 हजार 300 रुपये की चल—अचल संपत्ति होना जाहिर किया है।

यह वर्ष 2014 में बतायी गयी सम्पत्ति से तीन करोड़ 20 लाख 15 हजार 517 रुपये कम है। तब हलफनामे में उन्होंने अपने पास 19 करोड़ 72 लाख 59 हजार 817 रुपये की सम्पत्ति होने की जानकारी दी थी। मुलायम पर एक मुकदमा भी दर्ज है। उनके शपथपत्र में फोन पर धमकी देने के आरोप में आईपीएस अफसर अमिताभ ठाकुर द्वारा 24 सितम्बर 2015 को लखनऊ के हजरतगंज थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे का जिक्र किया गया है।

यह मामला लखनऊ के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट न्यायालय में विचाराधीन है। शपथपत्र में मुलायम ने खुद को अपने पुत्र सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव का कर्जदार भी बताया है। हलफनामे के अनुसार उन्होंने अखिलेश से दो करोड़ 13 लाख 80 हजार रुपये कर्ज लिया है।

मुलायम द्वारा दाखिल किए गए शपथ पत्र में उन्होंने वित्तीय वर्ष 2017-18 में 32 लाख 02 हजार 615 रुपये की कुल आमदनी दिखायी है जबकि उनकी पत्नी साधना यादव की आय 25 लाख 61 हजार 170 रुपये बताई गई है। साधना के पास पांच करोड़ छह लाख 86 हजार 842 रुपये की संपत्ति है। शपथ पत्र के मुताबिक, मुलायम के पास कार नहीं है। हालांकि उनकी पत्नी एक लग्जरी कार की मालकिन हैं। (भाषा इनपुट के साथ )

टॅग्स :लोकसभा चुनावमुलायम सिंह यादवसमाजवादी पार्टीउत्तर प्रदेशउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप