लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019ः दोबारा मोदी सरकार बनी तो होगी कुछ मंत्रियों की छुट्टी, सहयोगी दलों को मिलेगी वरीयता!

By संतोष ठाकुर | Updated: May 23, 2019 08:21 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब मंगलवार को पार्टी कार्यालय में अपने काबीना मंत्रियों के साथ मुलाकात की तो उन्होंने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को यह स्पष्ट किया कि यहां पर मौजूद कुछ साथियों को वह शायद अपने अगले मंत्रिमंडल में साथ नहीं रख पाएं.

Open in App
ठळक मुद्देसरकार में जदयू, शिवसेना को प्रमुखता देने के साथ ही पूर्वोत्तर के गठबंधन को भी वरीयता देने का दबाव भाजपा पर रहेगा. संभव है कि एक या दो मंत्रियों को महासचिव पद के लिए नामति कर उन्हें समायोजित किया जाए.

केंद्र में एक्जिट पोल के अनुमान के मुताबिक एक बार फिर से मोदी सरकार बनती है तो इस बार सरकार में भाजपा का कोटा कुछ कम हो सकता है. इसकी वजह यह है कि सरकार में जदयू, शिवसेना को प्रमुखता देने के साथ ही पूर्वोत्तर के गठबंधन को भी वरीयता देने का दबाव भाजपा पर रहेगा. जिससे बिहार से आने वाले कुछ मंत्रियों को फिर से मंत्री पद हासिल न हो.

भाजपा सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब मंगलवार को पार्टी कार्यालय में अपने काबीना मंत्रियों के साथ मुलाकात की तो उन्होंने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों को यह स्पष्ट किया कि यहां पर मौजूद कुछ साथियों को वह शायद अपने अगले मंत्रिमंडल में साथ नहीं रख पाएं. लेकिन ऐसा नहीं है कि उन्हें एक किनारे छोड़ दिया जाएगा. उनके समर्पण, उपलिब्धयों और प्रतिबद्धता का ध्यान रखा जाएगा. संभव है कि एक या दो मंत्रियों को महासचिव पद के लिए नामति कर उन्हें समायोजित किया जाए.

सूत्रों के मुताबिक भाजपा नीत राजग की नई संभावित सरकार में बिहार से आने वाले भाजपा के कुछ मंत्रियों को पद गंवाना पड़ सकता है. इसकी वजह यह है कि जदयू ने हर चार से पांच सांसद पर एक मंत्री पद के फार्मूला पर अमल करने का अनुरोध किया है. इसी तरह से महाराष्ट्र से भी सरकार पर शिवसेना का दबाव रहेगा. पिछली सरकार वह उसे मिले मंत्री पदों से नाखुशी जाहिर करती रही है.

खुद की जगह बेटे को मंत्री बनवाना चाहते हैं पासवान

लोजपा प्रमुख रामविलास पासवान ने सावर्जिनक तौर पर यह कहा है कि वह अपनी जगह अपने बेटे चिराग पासवान को मंत्री बनवाना चाहेंगे. यह शायद प्रधानमंत्री नरेंंद्र मोदी से मिला संकेत ही होगा जिसमें उन्हें स्पष्ट किय गया होगा कि उन्हें पहले की तरह एक ही काबीना पद मिलेगा. ऐसे में वह तय करें कि वह स्वयं मंत्री बनेंगे या फिर बेटे को मंत्री बनाएंगे.

पश्चिम बंगाल और ओडिशा से मंत्री!

एक वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारी ने कहा कि सरकार पर दबाव रहेगा कि वह विधानसभा चुनाव में जाने वाले राज्यों पश्चिम बंगाल, दिल्ली को मंत्रीमंडल में शामिल करे. इसके साथ ही ओडिशा से भी मंत्री लेने का दबाव होगा. ऐसे में बिहार कोटा से भाजपा मंत्रियों की संख्या कम हो सकती है.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीशिव सेनाजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो