लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: मोदी, आडवाणी मंगलवार को अहमदाबाद में करेंगे मतदान

By भाषा | Updated: April 23, 2019 04:14 IST

लोकसभा चुनाव 2019: प्रधानमंत्री के सोमवार की रात अहमदाबाद पहुंचने की उम्मीद है। विज्ञप्ति में कहा गया कि मोदी गांधीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहर के रणिप क्षेत्र स्थित एक स्कूल में स्थापित एक बूथ पर अपना वोट डालेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता एवं आणंद से उम्मीदवार भरत सिंह सोलंकी आणंद जिले के देदर्दा गांव में वोट डालेंगे। राज्य में 26 लोकसभा सीटों के लिए कुल 4,51,52,373 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे।राज्य की लोकसभा सीटों पर 371 उम्मीदवार मैदान में हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी उन शीर्ष नेताओं में शामिल हैं जो मंगलवार को गुजरात में मतदान करेंगे। राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों के लिए कल एक ही चरण में मतदान होगा। भाजपा ने यहां एक विज्ञप्ति में कहा कि मोदी और आडवाणी सहित गुजरात में पंजीकृत, पार्टी के सभी महत्वपूर्ण नेता सुबह के समय अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

प्रधानमंत्री के सोमवार की रात अहमदाबाद पहुंचने की उम्मीद है। विज्ञप्ति में कहा गया कि मोदी गांधीनगर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले शहर के रणिप क्षेत्र स्थित एक स्कूल में स्थापित एक बूथ पर अपना वोट डालेंगे।

गांधीनगर से भाजपा अध्यक्ष अमित शाह पार्टी के उम्मीदवार हैं। पूर्व में इस सीट का प्रतिनिधित्व आडवाणी करते थे। विज्ञप्ति के अनुसार शाह यहां नारणपुरा में एक बूथ पर अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

आडवाणी यहां खानपुर स्थित एक स्कूल में बनाए गए मतदान केंद्र पर वोट डालेंगे। इसमें कहा गया कि वित्त मंत्री अरुण जेटली यहां एस जी राजमार्ग स्थित एक कॉलेज में एक मतदान केंद्र पर अपना वोट डालेंगे।

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष जीतू वघानी क्रमश: राजकोट और भावनगर में वोट डालेंगे। वहीं, विपक्षी खेमे से राकांपा नेता शंकर सिंह वाघेला गांधीनगर जिले के वासन गांव में वोट डालेंगे। गुजरात कांग्रेस की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस सांसद अहमद पटेल भरूच जिले के पीरामन गांव में अपना वोट डालेंगे। अमरेली सीट से चुनाव लड़ रहे नेता विपक्ष परेश धनानी अमरेली नगर में अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

कांग्रेस नेता एवं आणंद से उम्मीदवार भरत सिंह सोलंकी आणंद जिले के देदर्दा गांव में वोट डालेंगे। राज्य में 26 लोकसभा सीटों के लिए कुल 4,51,52,373 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर सकेंगे। राज्य की लोकसभा सीटों पर 371 उम्मीदवार मैदान में हैं। वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य की सभी 26 लोकसभा सीटों पर विजय पताका फहराई थी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावगुजरात लोकसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदीएल के अडवाणी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम