लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: तेलंगाना के मेडक सीट से कभी इंदिरा गांधी ने जीता था चुनाव, अब है टीआरएस का गढ़

By भाषा | Updated: April 9, 2019 21:04 IST

lok sabha elections flashback: इंदिरा गांधी ने 1980 में यह सीट तीन लाख मतों के अंतर से जीती थी और 1984 में उनकी हत्या होने तक उन्होंने उस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

Open in App
ठळक मुद्देवर्ष 2000 तक यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ था लेकिन पृथक तेलंगाना के गठन की मांग को ले कर राजनीतिक पार्टी टीआरएस बनने के बाद यह क्षेत्र केसीआर का गढ़ बन गया।टीआरएस सुप्रीमो के. चंद्रशेखर राव जिन्हें केसीआर नाम से भी जाना जाता है, इसी क्षेत्र से हैं।

कभी दिवंगत प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की सीट रह चुकी तेलंगाना की मेदक सीट अब राज्य के सत्ताधारी दल टीआरएस का गढ़ है जो इस बार वहां जीत के अंतर को बढ़ाने का प्रयास कर रही है। इंदिरा गांधी ने 1980 में यह सीट तीन लाख मतों के अंतर से जीती थी और 1984 में उनकी हत्या होने तक उन्होंने उस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया।

वर्ष 2000 तक यह क्षेत्र कांग्रेस का गढ़ था लेकिन पृथक तेलंगाना के गठन की मांग को ले कर राजनीतिक पार्टी टीआरएस बनने के बाद यह क्षेत्र केसीआर का गढ़ बन गया। टीआरएस सुप्रीमो के. चंद्रशेखर राव जिन्हें केसीआर नाम से भी जाना जाता है, इसी क्षेत्र से हैं। राज्य विधानसभा में वह गजवेल विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करते हैं जो मेदक लोकसभा सीट के तहत आती है।

वर्ष 2014 में लोकसभा चुनाव के साथ ही राज्य में विधानसभा चुनाव भी हुए थे और केसीआर मेदक लोकसभा और गजवेल विधानसभा दोनों की सीटों से विजयी हुए थे। राज्य का मुख्यमंत्री बनने के लिए उन्होंने लोकसभा सीट छोड़ दी थी। इसके बाद टीआरएस के के. प्रभाकर रेड्डी 3,61,277 मतों के अंतर से मेदक सीट जीती थी। रेड्डी इस बार फिर चुनाव लड़ रहे हैं और जीत का अंतर बढ़ाने की कोशिश में हैं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावइंदिरा गाँधीतेलंगाना लोकसभा चुनाव 2019कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतफील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ: पाक पर 1971 की महाविजय के नायक

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील