लाइव न्यूज़ :

पश्चिम बंगाल: चुनाव से कुछ घंटों पहले हिंसा, गोलीबारी और बम से हमला, वाहनों में लगाई आग

By रोहित कुमार पोरवाल | Updated: May 19, 2019 01:32 IST

इलाके में गोलीबारी और बमबारी भी की गई। हिंसा में कुछ एक वाहनों को आग लगाने की भी खबर है। पिछले छह चरणों के मतदान के दौरान भी पश्चिम बंगाल में हिंसा देखी गई।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव के आखिरी चरण से पहले शनिवार को पश्चिम बंगाल के भटपारा में हिंसा से हड़कंप मचा।बीजेपी और टीएमसी कार्यकर्ता आपस में भिड़े, कथित तौर पर गोलीबारी और बमबारी की घटनाओं को अंजाम दिया गया।

लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान से कुछ घंटों पहले पश्चिम बंगाल के भटपारा इलाके में भारी हिंसा को अंजाम देने की खबर है। न्यूज नेशन की खबर के मुताबिक शनिवार (18 मई ) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के कार्यकर्ताओं के बीच कथित तौर पर जोरदार झड़प हुई।

रिपोर्ट के मुताबिक इलाके में गोलीबारी और बमबारी भी की गई। हिंसा में कुछ एक वाहनों को आग लगाने की भी खबर है। इलाके में हिंसा पर काबू पाने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। 

पिछले छह चरणों के मतदान के दौरान भी पश्चिम बंगाल में हिंसा देखी गई। बीते मंगलवार को कोलकाता में बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान भी हिंसक झड़प सामने आई थी। 

हिंसा में महान शिक्षाविद् और समाज सुधारक ईश्वरचंद विद्यासागर की मूर्ति को तोड़ दिया गया था। बीजेपी और टीएमसी दोनों पार्टियां एक-दूसरे पर मूर्ति तोड़े जाने का आरोप लगा रही हैं। 

बता दें कि रविवार को राज्य की 9 लोकसभा सीटों के लिए मतदान है। इनमें दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जाधवपुर, कोलकाता दक्षिण और कोलकाता उत्तर सीटें शामिल हैं। इसी के साथ पांच विधानसभा सीटों के लिए भी वोट डाले जाएंगे। दरअसल, दार्जिलिंग, इस्लामपुर, कांडी, हबीबपुर और भटपारा विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हैं। विधायकों के लोकसभा चुनाव में उम्मीदवारी करने को लेकर ये सीटें खाली हो गई थीं। इनके नतीजे भी 23 मई को लोकसभा चुनाव के परिणामों के साथ घोषित किए जाएंगे। 

जिस इलाके में हिंसा हुई, वह भटपारा का है, जहां विधानसभा के लिए उपचुनाव है। बता दें कि जिन 9 लोकसभा सीटों पर मतदान हैं, 2014 के आम चुनाव में वे सभी टीएमसी के खाते में गई थीं।

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीनरेंद्र मोदीअमित शाहपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019पश्चिम बंगालममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील