लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: कर्नाटक के मांड्या कांग्रेस-जदएस कार्यकर्ताओं में अनबन से मिलेगा निर्दलीय सुमनलता को फायदा

By भाषा | Updated: April 12, 2019 13:50 IST

लोकसभा चुनाव 2019: मांड्या लोकसभा की सभी सात विधानसभा सीटें जदएस के नेताओं ने जीती हैं। मांड्या में 18 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे। 

Open in App
ठळक मुद्देमांड्या संसदीय सीट पर कांग्रेस और जद(एस) कार्यकर्ताओ में अनबन चल रही है।मांड्या में वोक्कालिंगा समुदाय बहुमत में है और जदएस सुप्रीमो एचडी देवगौडा का संबंध इसी समुदाय से है।

कर्नाटक की मांड्या संसदीय सीट पर कांग्रेस और जद(एस) कार्यकर्ताओ में चल रही अनबन का फायदा निर्दलीय प्रत्याशी, अभिनेत्री-राजनेता सुमनलता अम्बरीश को मिल सकता है। उनके पुत्र अभिषेक का यह आकलन है। सुमनलता कन्नड़ फिल्मों के दिवंगत सुपरस्टार अम्बरीश की पत्नी हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह सहानुभूति की लहर के चलते यहां से चुनाव जीत जायेंगी।

उनके अभिनेता पति अम्बरीश यहां से तीन बार कांग्रेस के टिकट पर सांसद चुने गए और यहां उनके नाम से बच्चा बच्चा वाकिफ है। उनका सामना सत्तारूढ़ गठबंधन के मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के पुत्र निखिल से है। सुमनलता के प्रचार की कमान उनके पुत्र अभिषेक ने संभाल रखी है और वह आश्वस्त हैं कि उनकी मां इस सीट से विजय हासिल करेंगी।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को दिये साक्षात्कार में कहा कि भले ही बड़े नेताओं में आपसी सहमति हो लेकिन जमीनी स्तर पर तस्वीर दूसरी है और जद(एस) और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के बीच तालमेल नहीं बैठ पा रहा है। इसका लाभ उनकी मां को मिल सकता है। मांड्या में वोक्कालिंगा समुदाय बहुमत में है और जदएस सुप्रीमो एचडी देवगौडा का संबंध इसी समुदाय से है।

इस समुदाय के प्रभुत्व का पता इस बात से चलता है कि मांड्या लोकसभा की सभी सात विधानसभा सीटें जदएस के नेताओं ने जीती हैं। मांड्या में 18 अप्रैल को वोट डाले जायेंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकर्नाटक लोकसभा चुनाव 2019जेडीयूकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?