लाइव न्यूज़ :

कपिल सिब्बल ने कहा-कांग्रेस को नहीं मिलेगा बहुमत, BJP को मिलेंगी इतनी सीटें

By स्वाति सिंह | Updated: May 5, 2019 20:40 IST

बीते दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा था कि प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए ‘बहुमूल्य’ हैं और उनके सक्रिय राजनीति में आने से कांग्रेस के समर्थन का दायरा बढ़ेगा। 

Open in App
ठळक मुद्देगठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा 'आपको याद रखना चाहिए कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को अकेले बहुमत मिला था।सिब्बल ने कहा कि गठबंधन में समय लगता है और महाराष्ट्र और तमिलनाडु की तरह दूसरे स्थानों पर भी गठबंधन होंगे। 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2019 में कांग्रेस के अपने दम पर बहुमत हासिल करने की संभावना नहीं है।हालांकि उन्होंने यह साफ़ किया कि अगर कांग्रेस की अगुवाई वाला यूपीए एकजुट हुआ है अगली सरकार बनाने की स्थिति में हो सकता है। 'उन्होंने कहा 'हम जानते हैं कि हमें बहुमत नहीं मिलेगा।  हम जानते हैं कि हमें 272 (सीटें) नहीं हासिल होंगी, हम यह भी जानते हैं कि भाजपा को भी 160 से ज्यादा सीटें नहीं मिलेंगी।'

समाचार एजेंसी आईएनएस में छपी एक रिपोर्ट के मुताबिक कपिल सिब्बल ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा 'अगर कांग्रेस लोकसभा में बहुमत के 272 के आंकड़े को लेकर निश्चित होती होती तो राहुल गांधी ही प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित होते।'

जब रिपोर्टर ने उनसे यह सवाल किया कि कांग्रेस राहुल गांधी को अपना प्रधानमंत्री उम्मीदवार घोषित करने से हिचक क्यों रही है। तब उन्होंने कहा "अगर कांग्रेस को 272 (सीटें) मिलतीं तो कोई हिचकिचाहट नहीं होती।

बता दें कि बीते दिनों कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने कहा था कि प्रियंका गांधी वाड्रा पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी के लिए ‘बहुमूल्य’ हैं और उनके सक्रिय राजनीति में आने से कांग्रेस के समर्थन का दायरा बढ़ेगा। 

उन्होंने कहा कि गठबंधन करने में भाजपा और कांग्रेस की तुलना करना उचित नहीं है क्योंकि सत्तारूढ़ दल के पास बहुमत था, जबकि विपक्षी पार्टी पिछले चुनाव में 44 सीटों पर सिमट गई थी तथा फिर उसने खुद को भाजपा के विकल्प के तौर पर स्थापित किया। 

सिब्बल ने कहा था  'राहुल गांधी ने खुद को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुख्य प्रतिद्वंदी के तौर पर स्थापित किया है। राहुल गांधी बहुत खुले विचार वाले और बुनियादी रूप से लोकतांत्रिक व्यक्ति हैं। मेरा मानना है कि वह प्रचार अभियान को प्रभावी ढंग से चुनावी समर में ले गए हैं।' 

यह पूछे जाने पर कि वह प्रियंका के सक्रिय राजनीति में आने और उनके चुनाव प्रचार करने को कैसे देखते हैं तो सिब्बल ने कहा, 'वह बहुत सारे वोट को लामबंद करेंगी, कांग्रेस के लिए समर्थन के दायरा बढ़ाएंगी। वह युवा और महिला वोटरों को लामबंद करेंगी।'

गठबंधन के सवाल पर उन्होंने कहा 'आपको याद रखना चाहिए कि लोकसभा चुनाव में भाजपा को अकेले बहुमत मिला था। इसलिए गठबंधन करना उनके लिए बहुत आसान है। उनके लिए जदयू, शिवसेना और अकाली दल जैसे सहयोगियों के साथ तालमेल आसान हो सकता है। बहरहाल, उन्हें कोई नया साथी नहीं मिला है। कई पुराने साथी ही उन्हें छोड़कर चले गए।'

उन्होंने कहा, 'गठबंधन के संदर्भ में कांग्रेस के लिए मुश्किल स्थिति है क्योंकि हमें पिछले चुनाव में 44 सीटें मिली थीं। इसलिए हम इस तथ्य को स्थापित करना चाहते हैं कि सिर्फ हम भाजपा के विकल्प हैं। दूसरी तरफ क्षेत्रीय दल भी अपने मजबूत गढ़ में अपना दायरा बढ़ाने की कोशिश में हैं। सिब्बल ने कहा कि गठबंधन में समय लगता है और महाराष्ट्र और तमिलनाडु की तरह दूसरे स्थानों पर भी गठबंधन होंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावकपिल सिब्बलकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार