लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बीजेपी से जितेंद्र सिंह उधमपुर संसदीय सीट से लड़ेंगे चुनाव, रविवार को कठुआ में रैली करेंगें पीएम मोदी

By सुरेश डुग्गर | Updated: April 13, 2019 20:07 IST

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव शुक्रवार शाम को जम्मू पहुंचे थे। यहां पार्टी नेताओं से सियासी परिदृश्य पर चर्चा करने के बाद राममाधव उधमपुर के लिए निकल गए।

Open in App

उधमपुर संसदीय क्षेत्र की सीट पक्की करने की खातिर रविवार को कठुआ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कठुआ में रैली करेंगे। 18 अप्रैल को होने जा रहे उधमपुर-कठुआ-डोडा लोकसभा सीट पर चुनाव को देखते हुए प्रधानमंत्री की भाजपा प्रत्याशी डा जितेंद्र सिंह के समर्थन में हो रही रैली में बड़ी संख्या में भीड़ जुटाने के लिए पदाधिकारी लगे हुए हैं।

कठुआ स्टेडियम में होने वाली इस रैली में कठुआ, हीरानगर, बनी, बिलावर, बसोहली, रामनगर और इसके आसपास के इलाकों के भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं प्रतिभाग करेंगे।

प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि मोदी की इस रैली से भाजपा के पक्ष में माहौल बनेगा और प्रत्याशी बड़ी जीत हासिल करेगी। उन्होंने दावा किया कि जम्मू पुंछ लोकसभा क्षेत्र में भाजपा पांच लाख से ज्यादा वोटों से जीत हासिल करेगी।

उन्होंने कहा जम्मू पुंछ लोकसभा क्षेत्र में कांग्रेस की हालत तो यह रही कि मतदान के दिन इस पार्टी के पास पोलिंग एजेंटों तक ही कमी रही। कांग्रेस की नीतियों के कारण जनता ने उसे नकार दिया है। कांग्रेस का घोषणा पत्र राष्ट्रीय हितों व सेना के खिलाफ है। कांग्रेस अलगाववादियों और आतंकवादियों का समर्थन करती है। 

इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली में अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं व लोगों की उपस्थिति को सुनिश्चित किया जाए। वहीं, प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कठुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम का दौरा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली के प्रबंधों की मौके पर समीक्षा की।

भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव राममाधव शुक्रवार शाम को जम्मू पहुंचे थे। यहां पार्टी नेताओं से सियासी परिदृश्य पर चर्चा करने के बाद राममाधव उधमपुर के लिए निकल गए। पार्टी सूत्रों के अनुसार उन्होंने उधमपुर में भाजपा नेताओं से बैठक कर 18 अप्रैल को होने जा रहे उधमपुर लोकसभा सीट पर पार्टी की तैयारियों की समीक्षा की। इसके अलावा किश्तवाड़ में आरएसएस नेता चंद्रकांत शर्मा की हत्या के बाद उत्पन्न हालात पर भी पार्टी नेताओं से चर्चा की। 

खासतौर से 14 अप्रैल को कठुआ स्पोर्ट्स स्टेडियम में होने जा रही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की रैली की तैयारियों की भी समीक्षा की। उन्होंने पार्टी नेताओं से कहा कि उधमपुर कठुआ लोकसभा सीट पर पार्टी प्रत्याशी डा जितेंद्र सिंह की जीत को सुनिश्चित करने के लिए पूरा जोर लगाए।

टॅग्स :लोकसभा चुनावजम्मू कश्मीरनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारतजमानत नियम और जेल अपवाद, यूएपीए मामले में भी यही नियम?, सुप्रीम कोर्ट ने हंदवाड़ा निवासी सैयद इफ्तिखार अंद्राबी को दी राहत, पासपोर्ट जमा करने और हर 15 दिन में एक बार थाने जाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल