लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: बिहार में महागठबंधन का फार्मूला तय, कांग्रेस को मिलेगी 11 सीटें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 14, 2019 09:37 IST

लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में महागठबंधन की पार्टियों के बीच सीट बंटवारे का फार्मूला बुधवार को ''लगभग तय'' हो गया, जिसके तहत राजद कम से कम 20 और कांग्रेस 11 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है।

Open in App
ठळक मुद्देअगले कुछ दिनों में, 17 मार्च को सीट बंटवारे की घोषणा कर दी जाएगी।कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ''बैठक में सीट बंटवारा लगभय तय हो गया है।

लोकसभा चुनाव के लिए बिहार में महागठबंधन की पार्टियों के बीच सीट बंटवारे का फार्मूला बुधवार को ''लगभग तय'' हो गया, जिसके तहत राजद कम से कम 20 और कांग्रेस 11 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है। सूत्रों के मुताबिक सीटों के तालमेल के बारे में अगले कुछ दिनों के भीतर ही घोषणा कर दी जाएगी। राजद और कांग्रेस नेताओं के बीच दिल्ली में बुधवार शाम लंबी बैठक हुई, जिसमें सीट बंटवारे को लेकर हफ़्तों से चले आ रहे गतिरोध दूर करने पर चर्चा हुई।

कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने बताया, ''बैठक में सीट बंटवारा लगभय तय हो गया है। राजद ने कांग्रेस के लिए 11 सीटों पर रजामंदी दी है।'' उन्होंने कहा, '' महागठबंधन में शामिल सभी पार्टियों को पूरा सम्मान मिलेगा और इस बारे में पूरी संभावना है कि अगले कुछ दिनों में, 17 मार्च को सीट बंटवारे की घोषणा कर दी जाएगी।'' सूत्रों के मुताबिक लालू प्रसाद की पार्टी न्यूनतम 20 सीटों पर चुनाव लड़ सकती है जबकि रालोसपा के खाते में कम से कम तीन सीटें जा सकती है। शेष सीटें छोटे दलों को दी जाएंगी। गौरतलब है कि बिहार में 40 लोकसभा सीटें हैं। भाजपा ने पिछले लोकसभा चुनाव में 22 सीटें जीती थी। लोजपा को 6 सीटें मिली थीं, वहीं राजद को मात्र 4 सीटें मिली थीं। जदयू ने 2 सीटें और कांग्रेस ने 2 सीटें जीती थी। 

बिहार में एनडीए में सीट बंटवारे को लेकर फैसला पहले ही हो चुका है। अमित शाह कह चुके हैं बिहार में बीजेपी और जेडीयू 17-17 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जबकि राम विलास पासवान के नेतृत्व वाली एलजेपी को 6 सीटें मिली हैं। 

कांग्रेस का लोकसभा में प्रदर्शन

1952-45 सीट1957-41 सीट1962-39 सीट1967-34 सीट1971-39 सीट1977-शून्य सीट1980-39 सीट1984-48 सीट1989-4 सीट1991-1 सीट1996-2 सीट1998-4 सीट1999-4 सीट2004-1 सीट2009-2 सीट2014-2 सीट

(नोट: झारखंड का गठन 2000 में हुआ था उससे पहले बिहार में लोकसभा की 54 सीटें थी)

आजरेडी का प्रदर्शन

1998-17 सीट1999-07 सीट2004-22 सीट2009-4 सीट2014-4 सीट

(नोट: राष्ट्रीय जनता दल का गठन 1997 में हुआ था)

टॅग्स :लोकसभा चुनावपटनातेजस्वी यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार