लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019ः राहुल गांधी ने मोदी और बीजेपी को दी जीत की बधाई, कहा- प्यार कभी नहीं हारता

By आदित्य द्विवेदी | Updated: May 23, 2019 18:01 IST

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि हमारी लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है। हमें ये मानना पड़ेगा कि इस चुनाव में नरेंद्र मोदी और बीजेपी जीती है।

Open in App
ठळक मुद्देराहुल गांधी ने कहा कि कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है।उन्होंने अमेठी से स्मृति ईरानी को जीत की बधाई दी है।

देशभर में बीजेपी की प्रचंड जीत की खबरों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने हार स्वीकार कर ली है। उन्होंंने पत्रकारों से बात करते हुए नरेंद्र मोदी को बधाई दी। उन्होंने कहा, 'सबसे पहले नरेंद्र मोदी और बीजेपी को बधाई देना चाहता हूं। कांग्रेस के कार्यकर्ता और प्रत्याशियों का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं।' कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने भी जनादेश को स्वीकार करते हुए नरेंद्र मोदी और बीजेपी को बधाई दी है।

राहुल गांधी ने कहा कि हमारी लड़ाई विचारधारा की लड़ाई है। हमें ये मानना पड़ेगा कि इस चुनाव में नरेंद्र मोदी और बीजेपी जीती है तो मैं उन्हें पुनः बधाई देना चाहता हूं।

उन्होंने कहा, 'कार्यकर्ताओं को घबराने की जरूरत नहीं है। हम जानते हैं कि इस देश में बहुत सारे लोग हैं जो कि कांग्रेस को समर्थन करते हैं।'

उन्होंने कहा कि देश के आमजन ने तय किया है कि नरेंद्र मोदी उसके प्रधानमंत्री होंगे तो मैं उसे स्वीकार करता हूं। प्यार कभी हारता नहीं है। मुझे चाहे कोई भी गाली दे, लेकिन मैं प्यार से उसका जवाब दूंगा। मेरी यही लाइन है।'

राहुल गांधी ने कहा- 'आज नतीजों का दिन है। मैं कुछ और नहीं कहना चाहता। मैंने जो सोचा था वह गलत साबित हुआ। नरेंद्र मोदी भारत के पीएम बनने जा रहे हैं और मैं इस फैसले को स्वीकर करता हूं।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?