लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः गुजरात में मुस्लिम कार्ड के भरोसे BJP, पांच साल पुराना करिश्मा दोहराएगी पार्टी?

By महेश खरे | Updated: May 3, 2019 10:33 IST

गुजरात लोकसभा चुनावः पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पराजय झेलने वाली भाजपा ने गुजरात के इस मॉडल पर काम शुरू कर दिया था. भाजपा के टिकट मुस्लिमों को दिए और पंचायतों में वहां तृणमूल के बाद दूूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन कर देश को चौंकाया.

Open in App
ठळक मुद्दे भाजपा गांवों में मुस्लिम कार्ड के भरोसे मिशन 26 का सपना पाले हुए है तो कांग्रेस अपनी हिस्सेदारी का आकार बढ़ाना चाहती है. अगर गांव और आदिवासी पट्टी में कांग्रेस के मंसूबों पर भाजपा लगाम लगा सकी तो उसे लक्ष्य भेदने में ज्यादा कठिनाई नहीं होगी.जहां लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी ने मुस्लिम चेहरों को जगह नहीं दी वहीं पंचायतों में उसने मुस्लिम नेताओं को टिकट भी दिए और पद भी.

गुजरात की सियासी तस्वीर बरकरार रही या बदल गई, इसका खुलासा 23 मई को हो जाएगा. भाजपा गांवों में मुस्लिम कार्ड के भरोसे मिशन 26 का सपना पाले हुए है तो कांग्रेस अपनी हिस्सेदारी का आकार बढ़ाना चाहती है. कांग्रेस को अगर कुछ मिलने की उम्मीद है तो वह गांव से ही है. अगर गांव और आदिवासी पट्टी में कांग्रेस के मंसूबों पर भाजपा लगाम लगा सकी तो उसे लक्ष्य भेदने में ज्यादा कठिनाई नहीं होगी. इसलिए भाजपा इस बार कांग्रेस को कमजोर करके खुद को मजबूत बनाने की रणनीति पर चली है.इसके साथ ही गांवों की चुनावी जमीन को केसरिया रंग में रंगने के लिए स्थानीय संस्थाओं के संख्या बल का उपयोग किया गया. भाजपा सतर्क हो कर सधे कदमों से इसलिए चलती रही है कि उसके तंत्र ने भी गांवों को संभालने की जरूरत बताई थी. पंचायतों में मुस्लिम चेहरे गांव पर पकड़ बढ़ाने के लिए भाजपा का गुजरात मॉडल चौंकता भी है.जहां लोकसभा और विधानसभा चुनाव में पार्टी ने मुस्लिम चेहरों को जगह नहीं दी वहीं पंचायतों में उसने मुस्लिम नेताओं को टिकट भी दिए और पद भी. यहां तक कि सरपंच और चेयरमैन तक बना कर छिटक रही इस आबादी को करीब लाने की कोशिश करती रही है. विधानसभा चुनाव में मुस्लिम बहुल सीटें जीतने का करिश्मा इसी वजह से हुआ है.निकाय चुनावों में भी यही नीति 2015 में हुए स्थानीय निकाय चुनाव में भाजपा के 110 प्रत्याशी चुनाव जीत कर आए थे. इसके साथ ही भाजपा का स्थानीय निकायों में मुस्लिम सदस्यों का संख्या बल बढ़कर 180 हो गया था. ताल्लुका पंचायतों में तो भाजपा के 230 मुस्लिम प्रत्याशी जीते थे. इसमें सबसे ज्यादा हिस्सेदारी कच्छ जिले की रही. बंगाल में भी चला गुजरात मॉडल पश्चिम बंगाल में भी भाजपा ने ग्रामीण चुनाव में गुजरात के इसी मॉडल के भरोसे वहां की 42 सीटों में से 23 से अधिक सीटें जीतने का लक्ष्य बनाया है.पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में पराजय झेलने वाली भाजपा ने गुजरात के इस मॉडल पर काम शुरू कर दिया था. भाजपा के टिकट मुस्लिमों को दिए और पंचायतों में वहां तृणमूल के बाद दूूसरी सबसे बड़ी पार्टी बन कर देश को चौंकाया.

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसगुजरातपश्चिम बंगालटीएमसी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे