लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: नक्सल प्रभावित बस्तर लोकसभा संसदीय सीट के लिए 11 बजे तक 23 फीसदी मतदान

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 11, 2019 13:53 IST

छत्तीसगढ़ के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह सात बजे बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान प्रारंभ हुआ। सुबह 11 बजे तक लगभग 23 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देनक्सलियों ने अपने प्रभाव वाले इलाकों में चुनाव बहिष्कार की घोषणा की है तथा मतदान दलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। आज सुबह नक्सलियों ने नारायणपुर जिले में मतदान दलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बारूदी सुरंग में विस्फोट किया था। 

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के लिए गुरुवार को बस्तर में कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान जारी है। 11 बजे तक क्षेत्र के लगभग 23 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। 

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी कार्यालय के अधिकारियों ने बताया कि कड़ी सुरक्षा के बीच आज सुबह सात बजे बस्तर लोकसभा सीट के लिए मतदान प्रारंभ हुआ। सुबह 11 बजे तक लगभग 23 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। उन्होंने बताया कि मतदान प्रारंभ होने के बाद सुबह से ही मतदान केंद्रों में लोगों की कतारें देखी गई। इनमें महिलाएं भी बड़ी संख्या में थी। मतदान केंद्रों के सामन लंबी कतारें हैं। बस्तर लोकसभा क्षेत्र के लिए भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बैदूराम कश्यप और भूपेश सरकार में मंत्री कवासी लखमा ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। 

नक्सलियों ने अपने प्रभाव वाले इलाकों में चुनाव बहिष्कार की घोषणा की है तथा मतदान दलों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। आज सुबह नक्सलियों ने नारायणपुर जिले में मतदान दलों को नुकसान पहुंचाने के लिए बारूदी सुरंग में विस्फोट किया था। 

लेकिन इस घटना में कोई भी हताहत नहीं हुआ है। वहीं सुकमा जिले में दोरनापाल से जगरगुंडा मार्ग पर नक्सलियों ने पेड़ काटकर मार्ग अवरूद्ध करने की कोशिश की, जिसे सुरक्षा बलों हटाकर आवागमन शुरू कराया। 

बस्तर संसदीय सीट के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र कोंटा, दन्तेवाड़ा, बीजापुर और नारायणपुर में सुबह सात बजे से दोपहर तीन बजे तक मतदान होगा। तथा विधानसभा क्षेत्र बस्तर, चित्रकोट, कोण्डागांव और जगदलपुर में सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक मतदान होगा। 

बस्तर लोकसभा क्षेत्र में कुल 13,72,127 मतदाता हैं जिनमें से 6,59,824 पुरूष और 7,12,261 महिला मतदाता हैं। वहीं 42 ट्रांस जेंडर मतदाता हैं। सीट से कुल सात उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। लेकिन मुख्य मुकाबला कांग्रेस के दीपक बैज और भाजपा के बैदूराम कश्यप के बीच ही होने की संभावना है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावछत्तीसगढ़ लोकसभा चुनाव 2019नक्सल
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतसेवा ‘डायल 112’ की 400 गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई और 33 मोबाइल फॉरेंसिक प्रयोगशाला की शुरुआत, अमित शाह ने कहा- नक्सलियों को किया साफ?

भारतगढ़चिरोली हुआ नक्सलमुक्त! 8 सशस्त्र नक्सली गिरफ्तार, 5 ने किया सरेंडर, 51 हथियार और 6534000 रुपये बरामद

भारतलाल आतंक का ऐसे हुआ अंत

भारतनक्सल मोर्चे के ‘सी-60’ जवानों को मिलेगा खास सेवा पदक?, महाराष्ट्र सरकार का फैसला, जंगल में लड़नेवालों को अब मिलेगा सम्मान

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल