लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: संजय निरुपम का पीएम मोदी पर हमला, बताया औरंगजेब का आधुनिक अवतार

By विनीत कुमार | Updated: May 8, 2019 09:40 IST

इससे पहले मंगलवार को प्रियंका गांधी ने भी हरियाणा के अंबाला में एक चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन से की थी।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता संजय निरुपम ने पीएम मोदी की औरंगजेब से की तुलनावाराणसी में संजय निरुपम ने कहा- कॉरिडोर के नाम पर कई मंदिर तुड़वाये गये

कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए उनकी तुलना मुगल शासक औरंगजेब से की है। संजय ने वाराणसी में पत्रकारों के सामने यह बात कही। 

संजय ने कहा, 'मुझे लगता है कि यहां के लोगों ने जिस व्यक्ति को चुना है, वो नरेंद्र मोदी असल में औरंगजेब के आधुनिक अवतार हैं। क्योंकि बनारस में कॉरिडर के नाम पर मोदी जी के इशारे पर जिस तरह से मंदिरों को तुड़वाया गया और मोदी जी के इशारे पर, वह इस बात का सबूत है कि जो काम कभी औरंगजेब नहीं कर पाया वह नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।' 

साथ ही निरुपम ने कहा कि बीजेपी के लोग भी मोदी-शाह से त्रस्त हैं। बता दें कि वाराणसी से पीएम मोदी एक बार फिर चुनावी मैदान में हैं। पिछले साल भी मोदी वाराणसी से चुनाव लड़े थे और बड़े अंतर से जीत हासिल की थी। 

इससे पहले मंगलवार को प्रियंका गांधी ने भी हरियाणा के अंबाला में एक चुनावी रैली के दौरान पीएम मोदी की तुलना दुर्योधन से की थी। प्रियंका ने कहा, 'पीएम मोदी दुर्योधन की तरह हैं। लेकिन पीएम मोदी को ये नहीं पता कि दुर्योधन का भी घमंड खत्म हो गया था और एक दिन पीएम मोदी का भी खत्म हो जाएगा।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावसंजय निरुपमनरेंद्र मोदीअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष