लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election Result 2024: दिल्ली में मनोज तिवारी ने कन्हैया कुमार पर बढ़त बनाई, बीजेपी 6 सीटों पर आगे, यहां लीड कर रहे हैं कांग्रेस प्रत्याशी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: June 4, 2024 10:45 IST

दिल्ली का 7 लोकसभा सीटों में से 6 पर भाजपा आगे चल रही है। इसमें सबसे हॉट सीट नार्थ-ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी अपने प्रतिद्वंदी कन्हैया कुमार से आगे चल रहे हैं। मनोज तिवारी शुरू से ही बढ़त बनाए हुए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदिल्ली का 7 लोकसभा सीटों में से 6 पर भाजपा आगे मनोज तिवारी अपने प्रतिद्वंदी कन्हैया कुमार से आगेफिलहाल 19 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं

Lok Sabha Election Result 2024: चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों से पता चला है कि दिल्ली का 7 लोकसभा सीटों में से 6 पर भाजपा आगे चल रही है। इसमें सबसे हॉट सीट नार्थ-ईस्ट दिल्ली से मनोज तिवारी अपने प्रतिद्वंदी कन्हैया कुमार से आगे चल रहे हैं। मनोज तिवारी शुरू से ही बढ़त बनाए हुए हैं। वह फिलहाल 19 हजार से ज्यादा वोटों से आगे चल रहे हैं। इस सीट पर कन्हैया का असर नहीं दिख रहा है। दिल्ली में 6 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने नए चेहरे उतारे थे। सिर्फ नार्थ-ईस्ट दिल्ली से ही दो बार के सांसद मनोज तिवारी को तीसरी बार भी मैदान में उतारा था। दिल्ली भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके मनोज तिवारी एक बार फिर संसद पहुंचते दिख रहे हैं। 

दिल्ली से चांदनी चौक सीट पर कांग्रेस के जयप्रकाश अग्रवाल आगे चल रहे हैं। इस्ट दिल्ली से भाजपा के हर्ष मल्होत्रा आगे हैं। नई दिल्ली से भाजपा की बांसुरी स्वराज आगे हैं। नार्थ-वेस्ट से भाजपा के योगेन्दर चन्दौलिया आगे हैं। साउथ दिल्ली से भाजपा से रामवीर सिंह बिधुड़ी आगे हैं। वेस्ट दिल्ली से बीजेपी की कमलजीत शेहरावत आगे चल रही हैं।

मतगणना के शुरुआती रूझानों में एनडीए और इंडिया गठबंधन के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। अब तक के रुझानों में भाजपा के नेतृत्व वाला एनडीए 291 सीटों पर आगे है। वहीं इंडिया गठबंधन को 222 सीटों पर बढ़त दिख रही है।

चुनाव आयोग के अनुसार शुरुआती रुझानों से पता चला है कि उत्तर प्रदेश में INDIA गठबंधन आगे चल रहा है।  उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी 34 सीटों पर और कांग्रेस 8 सीटों पर आगे चल रही है। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और एसपी के बीच कांटे की टक्कर है। बीजेपी फिलहाल 35 सीटों पर आगे चल रही है।

चूंकि 18वीं लोकसभा चुनाव के नतीजे आज घोषित होने वाले हैं, ऐसे में सभी की निगाहें उत्तर प्रदेश पर होंगी। यूपी बेहद महत्वपूर्ण है और देखना होगा कि प्रमुख राजनीतिक दल वहां कैसा प्रदर्शन करते हैं। इस राज्य से 80 सांसद चुने जाते हैं। पिछले 2 लोकसभा चुनावों में उत्तर-प्रदेश में भाजपा का दबदबा रहा है। 2019 के चुनावों में, एनडीए ने राज्य में 62 सीटें जीतीं थीं। लेकिन इस बार भाजपा को यूपी में झटका लगता दिख रहा है।

बता दें कि लोकसभा चुनाव 2024 में कुल 8360 उम्मीदवार सियासी मैदान में थे। इसमें नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, राहुल गांधी, अमित शाह, ज्योतिरादित्य सिंधिया, शशि थरूर, शिवराज सिंह चौहान, अखिलेश यादव जैसे बड़े नाम भी शामिल हैं।

कब-कब हुए मतदान?

पहला चरण: 19 अप्रैल 2024 (102 सीट)दूसरा चरण: 26 अप्रैल 2024 (89 सीट)तीसरा चरण: 7 मई 2024 (94 सीट)चौथा चरण: 13 मई 2024 (96 सीट)पांचवां चरण: 20 मई 2024 (49 सीट)छठा चरण: 25 मई 2024 (57 सीट)सातवां चरण: 1 जून (57 सीट)

टॅग्स :लोकसभा चुनाव परिणाम 2024मनोज तिवारीदिल्लीउत्तर-पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीटकन्हैया कुमारBJPकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतIndiGo Flights Cancelled: इंडिगो ने दिल्ली से सभी फ्लाइट्स आज रात तक की बंद, यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी

भारतDelhi Traffic Advisory: पुतिन के दौरे को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी, इन रास्तों पर जाने की मनाही; चेक करें

भारतकौन थे स्वराज कौशल? दिवंगत भाजपा नेता सुषमा स्वराज के पति का 73 साल की उम्र में हुआ निधन

भारतIndiGo Flight Crisis: 8 एयरपोर्ट पर 100 से ज्यादा उड़ानें रद्द, यहां देखें दिल्ली-मुंबई समेत शहरों की इंडिगो फ्लाइट लिस्ट

भारतPutin visit India: पीएम मोदी और पुतिन के बीच होगा प्राइवेट डिनर, मेजबानी के लिए पीएम तैयार

भारत अधिक खबरें

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील

भारतरेपो दर में कटौती से घर के लिए कर्ज होगा सस्ता, मांग बढ़ेगी: रियल एस्टेट

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें