लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में PM मोदी ने कहा, जात-पात के आधार पर कांग्रेस और BJD की रही है भेदभाव करने की उपलब्धि

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 16, 2019 13:19 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आपने दिल्ली में एक मजबूर और भ्रष्ट सरकार भी देखी है। ये वो सरकार थी जो आपको मिलने वाली चीनी में घोटाला कर जाती थी।जो आपको मिलने वाले राशन में घोटाला कर जाती थी, जो किसानों को मिलने वाले यूरिया में घोटाला कर जाती थी।

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (16 अप्रैल) को ओडिशा के संबलपुर में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस और बीजू जनता दल (बीजेडी) को जमकर आड़े हाथ लिया। वहीं, उन्होंने कहा कि पहले चरण की वोटिंग के बाद ओडिशा से जो संकेत आए हैं उससे साफ है कि दिल्ली में फिर एक बार मोदी सरकार और ओडिशा में बीजेपी सरकार बनने जा रही है।

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारे देश में सरकार के पास पैसे की कमी नहीं है। कमी रही है तो उस पैसे के सही इस्तेमाल की। पहले की सरकारों ने कभी इस पर ध्यान नहीं दिया कि जितने पैसे भेजे जा रहे हैं, वो आप तक पूरे पहुंचे या नहीं। आजादी के इतने सालों तक ये भ्रष्टाचार चल रहा था लेकिन इसे कोई रोकने वाला नहीं था। अब मोदी की सरकार ने ये व्यवस्था बनाई है कि सरकार अगर 100 पैसे भेजे, तो पूरे 100 पैसे देश के गरीबों पर खर्च हों।

पीएम ने कहा कि आपने दिल्ली में एक मजबूर और भ्रष्ट सरकार भी देखी है। ये वो सरकार थी जो आपको मिलने वाली चीनी में घोटाला कर जाती थी।जो आपको मिलने वाले राशन में घोटाला कर जाती थी, जो किसानों को मिलने वाले यूरिया में घोटाला कर जाती थी। पहले की भ्रष्ट और कमजोर सरकारों का ही परिणाम है कि आजादी के इतने वर्ष बाद भी संपन्न ओडिशा की जनता गरीब ही रही। क्षेत्र और जात-पात के आधार पर भेदभाव, यही कांग्रेस और बीजेडी की उपलब्धि रही है।

उन्होने कहा कि जब इस चौकीदार ने विपक्षियों के भ्रष्टाचार के कारोबार पर प्रहार किया तो इनको इतना कष्ट हुआ है कि ये मुझे रास्ते से हटाना चाहते हैं। 23 मई को जब फिर एक बार मोदी सरकार आएगी, तो ओडिशा के किसान परिवारों के बैंक खातों में सीधी मदद की व्यवस्था हम करने वाले हैं। कोई भी दलाल आपके पैसे पर पंजा नहीं मार पायेगा। 

उन्होंने कहा कि जमीन के नीचे की सम्पदा और यहां के जंगलों की समृद्धि ओडिशा की शक्ति है। ओडिशा की यही शक्ति भारत को ताकत दे रही है लेकिन इन जंगलों में रहने वालों की पूछ नहीं बल्कि लूट हुई है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेसबीजू जनता दल (बीजेडी)ओडिशा लोकसभा चुनाव 2019ओड़िसापुरी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील