लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election Phase 6th: ऊंगली दिखाओ, रसमलाई खाओ, फ्री में दुकानदार ने क्यों बांटी रसमलाई

By धीरज मिश्रा | Updated: May 25, 2024 13:28 IST

lok sabha election phase 6th: लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली-हरियाणा, बिहार सहित अन्य जगहों पर वोटिंग हुई है।

Open in App
ठळक मुद्देलोकसभा चुनाव में छठे चरण के तहत हुआ मतदान प्रयागराज में मिठाई की दुकान पर लोगों को फ्री में दी गई रसमलाई1 जून को सातवें चरण के लिए होगा मतदान, 4 को आएंगे परिणाम

lok sabha election phase 6th:लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली-हरियाणा, बिहार सहित अन्य जगहों पर वोटिंग चल रही है। आसमान से बरसती आग के बीच वोटर अपने मत का इस्तेमाल करने के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। वहीं, वोटरों के लिए मतदान केंद्रों पर पीने का पानी, ठंडा करने के लिए कूलर की व्यवस्था की गई है। वहीं, लोकतंत्र के इस महापर्व में ज्यादा से ज्यादा लोग हिस्सा बने उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में एक अनूठी पहल देखने को मिली।

यहां पर सिविल लाइंस इलाके में एक मिठाई की दुकान पर लोगों को फ्री में रसमलाई खिलाई गई। मिठाई की दुकान पर फ्री में रसमलाई खाने के लिए भीड़ उमड़ गई। यहां आने लोगों के लिए प्लेट में रसमलाई रखी गई। दुकान संचालक के द्वारा लोगों की ऊंगली देखी गई कि उन्होंने अपना वोट दिया है। इसके बाद उन्हें रसमलाई दी गई। वोटिंग के प्रति लोगों की भागीदारी बढ़ाने के लिए दुकानदार की यह स्कीम लोगों को भी काफी पसंद आई।

1 जून को सातवें चरण के तहत होगा मतदान

शनिवार को 58 सीटों के लिए वोटरों ने मतदान किया। सातवें चरण के तहत आखिरी मतदान 1 जून को होगा। इसके बाद 4 जून को परिणाम चुनाव आयोग के द्वारा घोषित किया जाएगा। जिन 58 सीटों पर मतदान हुआ। इनमें दिल्ली की सात, हरियाणा की 10 लोकसभा सीटें हैं। साल 2014 में बीजेपी ने यहां की सभी सीटों पर जीत हासिल की।

इस बार दिल्ली में बीजेपी के सामने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार हैं। वहीं, हरियाणा में बीजेपी का मुकाबला कांग्रेस के साथ है। बीजेपी नेताओं का दावा है कि वह दिल्ली में सभी सात लोकसभा सीटें और हरियाणा की 10 लोकसभा सीट जीत रहे हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बीते दिनों एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि पांच चरण के मतदान में हमें 310 सीट मिल गई है, अब 400 के लक्ष्य को पार करने के लिए बाकी दो चरणों में जनता मतदान करने जा रही है। 

टॅग्स :लोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावबिहारदिल्लीहरियाणाउत्तर प्रदेशप्रयागराजप्रयागराज लोकसभा सीट
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप