लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी के बारे में इमरान खान के बयान पर निर्मला सीतारमण ने कहा, 'ये कांग्रेस की चाल हो सकती है'

By एएनआई | Updated: April 17, 2019 09:59 IST

निर्मला सीतारमण ने कहा, 'मैं नहीं जानती कि क्यों ऐसे बयान दिये जा रहे हैं। हर समय ऐसे बयान दिये जाते हैं।'

Open in App
ठळक मुद्देइमरान खान के बयान पर सीतारमण ने कांग्रेस को घेरासीतारमण ने कहा- कांग्रेस के कई नेता जाते रहते हैं पाकिस्तान और मदद मांगते हैंइमरान खान के पीएम मोदी के दोबारा प्रधानमंत्री बनने के बयान पर सीतारमण ने कही ये बात

रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण ने इमरान खान के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दोबारा पीएम बनने पर भारत-पाकिस्तान के बेहतर रिश्ते होने की संभावना वाले बयान को कांग्रेस की 'चाल' बताया है। सीतारमण ने कहा है कि केंद्र से नरेंद्र मोदी की सरकार को हटाने के लिए कांग्रेस ने यह चाल चली है। 

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार सीतारमण ने कहा, 'मैं नहीं जानती कि क्यों ऐसे बयान दिये जा रहे हैं। हर समय ऐसे बयान दिये जाते हैं और यह मेरा व्यक्ति मत है न कि सरकार या मेरी पार्टी का। कांग्रेस में कई ऐसे नेता हैं जो वहां (पाकिस्तान) जाते रहते हैं और पीएम नरेंद्र मोदी को हटाने के लिए मदद मांगते रहते हैं। वे वहां जाकर कहते रहे हैं कि मोदी को हटाने के लिए हमारी मदद करो। मुझे आश्चर्य नहीं होगा कि यह कांग्रेस की योजना होगी।'

बता दें कि इमरान खान ने कुछ दिन पहले इस्लामाबाद में विदेशी पत्रकारों से बात करते हुए कहा था कि अगर नरेंद्र मोदी अगर लोकसभा चुनाव के बाद दोबारा भारत में सत्ता में आये तो उन्हें लगता है कि दोनों देशों का रिश्ता बेहतर होगा और कश्मीर समस्या का भी हल निकल सकता है।

सीतारमण ने पाकिस्तानी विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी के 16 से 20 अप्रैल के बीच भारत के पाक पर हमले के दावे पर कहा, 'मुझे नहीं मालूम कि उन्हें ऐसी तारीख किसने बताई। उन्हें बधाई...लेकिन ये मुझे बहुत अजीब और हैरान करने वाली बात लगी।'

वहीं, सुप्रीम कोर्ट के राफेल मामले पर लीक दस्तावेजों पर भी विचार करने के आदेश पर सीतारमण ने कहा, 'मुझे नहीं लगता इससे हमारी स्थिति कमजोर हुई है। हम अपने स्टैंड पर कायम हैं। अटॉर्नी जनरल ने अगले दिन अपनी इस पर स्थिति साफ कर दी थी। हर समय जब भी इस तरह के दस्तावेज या कोई पन्ना बाहर आता है, मेरी समझ में यह सूचनाओं की चोरी करना है। मंत्रालय इस मसले पर देख रहा है कि इसमें कैसे आगे बढ़ा जाए।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावनिर्मला सीतारमणनरेंद्र मोदीकांग्रेसइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह