लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, 2023 तक देश से नक्सलवाद को समूल नष्ट कर दिया जाएगा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: April 23, 2019 17:47 IST

Open in App
ठळक मुद्देकेन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि देश गरीबी मुक्त तभी हो सकता है, जब यह वास्तव में कांग्रेस मुक्त होगासिंह ने कहा कि देश के विकास के रास्ते में जो भी नक्सली या आतंकी आयेगा उसे कुचल दिया जायेगा

केन्द्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को यहां कांग्रेस को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि देश गरीबी मुक्त तभी हो सकता है, जब यह वास्तव में कांग्रेस मुक्त होगा। केन्द्रीय गृह मंत्री ने यहां चतरा से भाजपा प्रत्याशी सुनील सिंह के पक्ष में आयोजित सभा में यह बात कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस आजादी के बाद से ही गरीबी हटाने के नाम पर देश की गरीब जनता के साथ धोखा करती रही है। सिंह ने कहा कि पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के बालाकोट स्थित ठिकाने पर एयर स्ट्राइक की गई तो दुनिया भर के देशों ने भारत का समर्थन किया, लेकिन यहां के विपक्षी नेताओं को देश की सेनाओं का यह शौर्य अच्छा नहीं लगा और वह मारे गये आतंकवादियों का प्रमाण मांगने लगे।

उन्होंने कहा कि जब बांग्लादेश का निर्माण हुआ तो विपक्ष के नेता अटल बिहारी वाजपेयी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की प्रशंसा की थी लेकिन आज वही कांग्रेस देश हित के मामलों में भी सरकार और देश के साथ नहीं खड़ी हो पा रही है।

झारखंड की भाजपा सरकार ने यहां से नक्सलवाद लगभग समाप्त कर दिया

इससे पूर्व हुसैनाबाद में पलामू से भाजपा के निवर्तमान सांसद वीडी राम के समर्थन में आयोजित सभा में राजनाथ सिंह ने कहा कि भाजपा की सरकार ने देश में नक्सलवाद और आतंकवाद पर कड़ी नकेल कसी है। उन्होंने दावा किया कि एक बार फिर से सरकार बनने पर 2023 तक देश से नक्सलवाद को समूल नष्ट कर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा कि नक्सली देश के विकास में बाधक बन रहे हैं लेकिन भाजपा इस बाधा को हर हाल में दूर कर के रहेगी। उन्होंने दावा किया कि झारखंड की भाजपा सरकार ने यहां से नक्सलवाद लगभग समाप्त कर दिया है और जो कुछ स्थानों पर शेष रह गया है उसे भी अगले कुछ माह में समाप्त कर दिया जायेगा। सिंह ने कहा कि देश के विकास के रास्ते में जो भी नक्सली या आतंकी आयेगा उसे कुचल दिया जायेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि यहां सत्ता की लालच में कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने बेमेल गठजोड़ किया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावझारखंड लोकसभा चुनाव 2019राजनाथ सिंहभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)पलामूचतराराष्ट्रीय रक्षा अकादमीरघुवर दास
Open in App

संबंधित खबरें

भारतLok Sabha Poll 2029: विधानसभाओं में जीत से लोकसभा की पृष्ठभूमि बना रही भाजपा! 

भारतडबल इंजन की धार; पीएम मोदी की मौजूदगी में में मंत्रियों का शपथ ग्रहण, गांधी मैदान में जुटेंगे दिग्गज

भारतराज्यसभा में बहुमत आंकड़े 163 और NDA के पास 149 सांसद?, बंगाल-असम जीत के बाद भी निकट भविष्य में दो-तिहाई बहुमत हासिल होने की संभावना नहीं?

भारतपुडुचेरी विधानसभा चुनावः केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया होंगे बीजेपी पर्यवेक्षक, चुनेंगे विधायक दल का नेता

भारतAssam Election Results 2026: असम में 126 सीटों में से NDA बहुमत के पार, हैट्रिक की ओर बीजेपी

भारत अधिक खबरें

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल