लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस पर बरसे पीएम मोदी, कहा-आजादी के समय से रही है इनकी तुष्टिकरण की रणनीति, नहीं है देश की चिंता

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 9, 2019 15:59 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस-जेडीएस का तुष्टिकरण है, तो दूसरी तरफ जाति-वर्ग, पंथ से ऊपर बीजेपी का सबका साथ-सबका विकास का मंत्र है। इसी मंत्र पर चलते हुए, हम नए भारत के निर्माण के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं।

Open in App

इस चुनाव में आपको (वोटर्स) सिर्फ सांसद नहीं चुनना है, सिर्फ प्रधानमंत्री नहीं चुनना है, बल्कि एक मजबूत भारत के लिए मजबूत सरकार चुननी है। मजबूत सरकार ही देशहित में बड़े फैसले ले सकती है। यह हम नहीं कह रहे हैं बल्कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार (नौ अप्रैल) को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा है।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि कर्नाटका की सरकार कौन चला रहा है, ये किसी को अंदाजा नहीं है। क्योंकि दोनों हारे हुए दल सिर्फ सत्ता के लिए, स्वार्थ के लिए साथ आए हैं इसलिए एक दूसरे को संभालने में ही लगे हुए हैं। कांग्रेस की ये स्पष्ट सोच रही है कि जहां मौका मिले, वहां समाज को ही बांट दो। आजादी के समय से ही इनकी रणनीति तुष्टिकरण की रही है और आज भी स्पष्ट दिख रही है। इनको ना तो देश की चिंता है और ना ही संविधान की।

पीएम ने कहा कि एक तरफ कांग्रेस-जेडीएस का तुष्टिकरण है, तो दूसरी तरफ जाति-वर्ग, पंथ से ऊपर बीजेपी का सबका साथ-सबका विकास का मंत्र है। इसी मंत्र पर चलते हुए, हम नए भारत के निर्माण के लिए पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। हमारा संकल्प हर गरीब को पक्का घर देने का है। हमारा संकल्प किसानों की आय दोगुनी करने का है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस-जेडीएस की नीयत किसान हित की होती तो कर्नाटक का मैनचेस्टर दावणगेरे बेहाल ना होता। इनकी नीयत काम करने की होती तो अपर भद्रा प्रोजेक्टस सहित अनेक सिंचाई परियोजनाएं समय पर पूरी हो पातीं। चौकीदार जो कहता है, वो पूरा भी करता है। कांग्रेस-जेडीएस की नीयत में ही खोट है।

मोदी ने कहा कि बोफोर्स घोटाला करने वालों के साथ, नेशनल हेराल्ड हाउस घोटाला करने वालों के साथ, सिख दंगा करने वालों के साथ, 2जी, कामनवेल्थ घोटाला करके देश की साख दाव पर लगाने वालों के साथ, कोयला घोटाला, पनडुब्बी घोटाला, इन घोटालों से अपने परिवार के लिए अरबों रुपए का भ्रष्टाचार करने वालों के साथ न्याय होना पक्का है।  

टॅग्स :चित्रदुर्गलोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)नरेंद्र मोदीकांग्रेसकर्नाटक लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष