लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा, फाइलें जलने से ‘मोदी नहीं बचने वाले हैं’

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 30, 2019 19:01 IST

शास्त्री भवन की छठी मंजिल पर मंगलवार दोपहर आग लग गई । हालांकि कुछ देर बाद ही इस पर काबू पा लिया गया। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शास्त्री भवन में कई मंत्रालयों एवं विभागों के कार्यालय हैं। 

Open in App
ठळक मुद्देदमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराह्न करीब दो बजकर 55 मिनट पर आग पर आग पर काबू पा लिया गया।गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मोदी जी, फाइलें जलने से आप नहीं बचने वाले हैं। आपके फैसले का दिन नजदीक आ रहा है।’’

दिल्ली के शास्त्री भवन में आग लगने की घटना के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा और दावा किया कि फाइलें जलने से ‘मोदी नहीं बचने वाले हैं’। गांधी ने ट्वीट कर कहा, ‘‘मोदी जी, फाइलें जलने से आप नहीं बचने वाले हैं। आपके फैसले का दिन नजदीक आ रहा है।’’

दरअसल, शास्त्री भवन की छठी मंजिल पर मंगलवार दोपहर आग लग गई । हालांकि कुछ देर बाद ही इस पर काबू पा लिया गया। इसमें किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। शास्त्री भवन में कई मंत्रालयों एवं विभागों के कार्यालय हैं। 

शास्त्री भवन की छठी मंजिल पर मंगलवार दोपहर आग लग गयी। दिल्ली दमकल सेवा के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। दमकल विभाग ने बताया कि अपराह्न करीब सवा दो बजे उन्हें आग लगने की जानकारी मिली, जिसके बाद दमकल की सात गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि अपराह्न करीब दो बजकर 55 मिनट पर आग पर आग पर काबू पा लिया गया। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। उन्होंने बताया कि आग लगने के कारण का पता लगाया जा रहा है। शास्त्री भवन में विधि, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, वाणिज्य मामले, रसायन एवं पेट्रोकेमिकल्स और मानव संसाधन विकास मंत्रालय के विभाग हैं। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019राहुल गांधीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर