लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी और शाह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन मामले में चुनाव आयोग की 'सुस्ती' पर सुप्रीम कोर्ट पहुंची कांग्रेस

By विनीत कुमार | Updated: April 29, 2019 11:28 IST

सुष्मिता देव ने अपनी याचिका में कहा है कि पीएम मोदी और अमित शाह ने चुनावी रैलियों में वोटों के ध्रुवीकरण के लिए नफरत भरे भाषण दिये हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी और अमित शाह के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामलाकांग्रेस ने अपनी याचिका में कहा- चुनाव आयोग को 24 घंटे में कार्रवाई करने के दिये जाए निर्देशसुप्रीम कोर्ट इस मामले पर सुनवाई के लिए तैयार, मंगलवार को होगी मामले पर सुनवाई

सुप्रीम कोर्ट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप पर चुनाव आयोग के कार्रवाई नहीं करने के कांग्रेस के आरोप पर सुनवाई के लिए तैयार हो गया है। यह याचिका कांग्रेस सांसद सुष्मिता देव ने दायर की है। सुष्मिता ने अपनी याचिका में कहा है कि कोर्ट चुनाव आयोग को 24 घंटे के अंदर आचार संहिता की शिकायत पर कार्रवाई के लिए निर्देश दे।

सुष्मिता ने कहा है कि चुनाव आयोग ने कांग्रेस की शिकायत के तीन हफ्ते के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया है। सुप्रीम कोर्ट इस मामले की सुनवाई मंगलवार को करेगा। सुष्मिता ने अपनी याचिका में कहा है कि पीएम मोदी और अमित शाह ने चुनावी रैलियों में वोटों के ध्रुवीकरण के लिए नफरत भरे भाषण दिये हैं और राजनीति फायदे के लिए सेना की कार्रवाई का भी जिक्र किया। 

चुनाव आयोग ने पिछले ही महीने सभी राजनीतिक पार्टियों को निर्देश दिये थे कि वे पुलवामा हमले के संदर्भ में सेना का जिक्र अपनी रैलियों में न करें। साथ ही आयोग शहीदों की तस्वीर के इस्तेमाल पर भी रोक लगाई थी। कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि चुनाव आयोग के निर्देश के बावजूद पीएम मोदी और अमित शाह लगातार इसका जिक्र कर रहे हैं।

पीएम मोदी के महाराष्ट्र में एक रैली में फर्स्ट टाइम वोटर्स से पुलवामा शहीदों के नाम वोट डालने की अपील की भी शिकायत चुनाव आयोग के पास पहुंची है। यह शिकायत कोलकाता के महेंद्र सिंह ने कराई थी। इसके चुनाव आयोग ने स्थानिय निर्वाचन अधिकारी से भाषण का पूरा ब्यौरा मंगाया था।

हालांकि, चुनाव आयोग ने इन तमाम शिकायतों पर फिलहाल कोई ठोस कदम नहीं उठाया है। पूर्व में चुनाव आयोग यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ सहित आजम खान, मायावती और मेनका गांधी पर बयानबाजी के लिए कुछ घंटे का बैन लगा चुका है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावसुप्रीम कोर्टनरेंद्र मोदीकांग्रेसअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप