लाइव न्यूज़ :

लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती की बढ़ी मुसीबतें, जानिए क्या है मामला?    

By रामदीप मिश्रा | Updated: April 30, 2019 09:44 IST

पाटलिपुत्र लोकसभा सीटः मीसा भारती ने बगैर अनुमति के मनेर में रोड शो किया, जिसके बाद उनके खिलाफ मनेर थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया।

Open in App

आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती के खिलाफ चुनाव आयोग ने आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज करवाया है। मामला दर्ज होने के बाद मीसा की मुसीबतें बढ़ सकती हैं। बता दें, लोकसभा चुनाव 2019 में मीसा भारती राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) की ओर से  पाटलिपुत्र लोकसभा से चुनाव लड़ रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, मीसा भारती ने बगैर अनुमति के मनेर में रोड शो किया, जिसके बाद उनके खिलाफ मनेर थाने में आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का मामला दर्ज कराया गया। मामले को दर्ज करवाने के लिए जिलाधिकारी ने निर्देश दिए थे। उसके बाद आब्जर्बर ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया।

मीसा भारती ने सोमवार को रोडशो किया, जिसमें भारी संख्या में वाहनों का काफिला था। यह रोडशो मनेर के छितनवां शुरू होकर सुरमरवा तक किया गया। करीब 18 किलोमीटर के इस रोडशो में जनसैलाब उमड़ा। इस दौरान मीसा के रोडशो का वीडियो वायरल हो गया, जिसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गई। मामले की जांच में पाया गया कि मीसा के रोडशो को अनुमति नहीं दी गई थी, जिसके बाद कार्रवाई अमल में लाई गई है। 

आपको बता दें कि मीसा भारती ने साल 2014 में भी पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। हालांकि उन्हें भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार राम कृपाल यादव से हार का सामना करना पड़ा था। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावपाटलिपुत्रमीसा भारतीआरजेडीबिहार लोकसभा चुनाव 2019
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBihar MLC By Election 2026: राजद के सोनू राय ने जदयू प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को हराया?, विधानसभा चुनाव हारने के बाद तेजस्वी यादव के लिए राहत की खबर?, सीएम सम्राट को झटका

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा विधायक पर लगाया गंभीर आरोप, कार्रवाई को लेकर खड़े किए सवाल

भारत'BJP के पास पूरी मशीनरी', बंगाल नतीजों पर प्रतिक्रिया, तेजस्वी यादव का बयान...

भारतराजद विधायक ओसामा शहाब के ठिकानों पर पुलिस ने की छापेमारी, एक डॉक्टर की जमीन पर जबरन कब्जा करने का लगा आरोप

भारतबिहार में कांग्रेस और राजद में टूट की आशंका पर हो रही है बलवती, ऑपरेशन लोटस की संभावना से दोनों दलों के अंदर मची खलबली

भारत अधिक खबरें

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?