लाइव न्यूज़ :

संकल्प पत्र: बीजेपी ने फिर किया धारा 370 हटाने का वादा, आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति

By विनीत कुमार | Updated: April 8, 2019 13:28 IST

बीजेपी ने आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति की भी बात अपने संकल्प पत्र में कही है। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख किया है।

Open in App
ठळक मुद्देबीजेपी का घोषणा पत्र- धारा 370 को कश्मीर से हटाने पर कायमआतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की भी बीजेपी ने कही बात

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने लोकसभा चुनाव-2019 के लिए सोमवार को अपना संकल्प पत्र जारी करते हुए एक बार फिर जम्मू-कश्मीर से धारा-370 और 35 A को हटाने पर जोर दिया। बीजेपी ने अपने घोषणा पत्र में कहा कि वह इस विषय पर अपने स्टैंड पर कायम है। साथ ही बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र- 'संकल्पित भारत, सशक्त भारत' में कश्मीरी पंडितों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने की भी बात कही है।

बीजेपी ने आतंकवाद पर जीरो टॉलरेंस की नीति की भी बात अपने संकल्प पत्र में कही है। बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में एयर स्ट्राइक और सर्जिकल स्ट्राइक की उल्लेख करते हुए कहा कि पार्टी अपनी नीति पर कायम रहेगी और सुरक्षा बलों को आतंकियों से निपटने के लिए 'फ्री हैंड' दिया जाएगा।

सैनिकों और पुलिस बलों पर बीजेपी का वादा

बीजेपी ने अपने संकल्प पत्र में केंद्रीय पुलिस बलों के आधुनिकीकरण की बात कही है। साथ ही रिटायर हुए सैन्यकर्मियों के पुनर्वास के लिए अधिक प्रभावी ढांचा तैयार करने की बात कही है। साथ ही बीजेपी ने कहा कि रक्षा क्षेत्र में भारत को आत्मनिर्भर बनाने की बात कही गई है। 

राष्ट्रीय सुरक्षा पर बीजेपी का वादा

बीजेपी ने कहा है कि राष्ट्रीय सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए पड़ोसी देशों के साथ बॉर्डर पर 6 इंटीग्रेटेड चेक पोस्ट लगाये गये हैं। साल 2014 तक इसकी संख्या बढ़ाकर 14 की जाएगी। साथ ही राज्यों में तटवर्ती पुलिस थानों की स्थापना, समुंद्री एवं तटवर्ती सुरक्षा मजबूत बनाने के लिए राष्ट्रीय समिति की स्थापना, द्वीप सूचना प्रणाली को बनाये जाने की बात कही गई है। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)बीजेपी संकल्प पत्रआर्टिकल 35A (अनुच्छेद 35A)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकौन होगा बीजेपी का अगला अध्यक्ष? इन तीन दावेदारों पर सबकी नजर...

भारतDelhi New CM Swearing: लो जी डेट फाइनल?, इस दिन होगा दिल्ली मुख्यमंत्री और मंत्री शपथ ग्रहण समारोह, इस मिशन पर काम करेंगे नए सीएम

भारतLok Sabha polls: एनडीए को अगले आम चुनाव में 400 सीट?, केंद्रीय मंत्री रामदास अठावले ने कहा-विपक्ष की सीट कम होंगी, सामाजिक न्याय देने वाला बजट

भारतDelhi Polls: आज बीजेपी जारी करेगी संकल्प पत्र का पार्ट-3, केजरीवाल के 'फ्री स्कीम' की तरह किए वादे; पढ़ें पूरी लिस्ट

भारतDelhi Election 2025: प्रवेश वर्मा के खिलाफ AAP के आरोपों पर जांच के आदेश, दिल्ली पुलिस से EC लेगा रिपोर्ट

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील