लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 7th Phase: 'सत्ता के लिए कुछ भी कर सकते हैं', मोदी पर प्रियंका गांधी ने किया अटैक

By धीरज मिश्रा | Updated: May 26, 2024 15:27 IST

Lok Sabha Election 7th Phase: लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपनी ताकत लगा दी है।

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने कहा, पीएम मोदी सत्ता के लिए कुछ भी कर डालेंगेराहुल गांधी जनता की आवाज सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चलेकांग्रेस पार्टी की यही विचारधारा रही है कि सरकार जनता के लिए चलनी चाहिए

Lok Sabha Election 7th Phase: लोकसभा चुनाव 2024 के अंतिम चरण में तमाम राजनीतिक पार्टियों ने अपनी ताकत लगा दी है। कांग्रेस-बीजेपी सहित अन्य क्षेत्रीय राजनीतिक पार्टियों ने पूरा दम लगा दिया है। एक जून को लोकसभा चुनाव के मद्देनजर सातवें चरण के लिए मतदान होना है। इधर, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी रविवार को पंजाब पहुंची।

उन्होंने फतेहगढ़ साहिब में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। प्रियंका ने इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जी सत्ता के लिए कुछ भी कर डालेंगे। उनके झूठ और खोखले वादे, सभी सिर्फ सत्ता लेने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी बड़े-बड़े मंचों पर कहते हैं कि देश तरक्की कर रहा है, अर्थव्यवस्था मजबूत हो रही है। अगर ऐसा है तो करोड़ों नौजवान बेरोजगार क्यों हैं। देश में 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी क्यों है।

महंगाई इतनी क्यों बढ़ रही है। यहां स्टील की मैन्युफैक्चरिग ठप क्यों हो गई। आम जनता की मदद के लिए मोदी सरकार के पास एक योजना नहीं है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में आप अपना वोट सोच-समझकर डालिए। आपका ये वोट आपके बच्चों और आपके भविष्य के लिए भी है। चुनाव के दिन जब आप वोट डालने जाएं तो अपने जीवन के संघर्षों को याद करें कि आप महंगाई-बेरोजगारी से जूझ रहे हैं। यह जरूर याद रखें कि कैसे आप मेहनत करके भी अपनी जरूरतें पूरी नहीं कर पा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि जब लखीमपुर-खीरी में बीजेपी नेता के बेटे ने किसानों को कुचल दिया तो उसे गिरफ्तार नहीं किया गया। आज भी उसके पिता बीजेपी से चुनाव लड़ रहे हैं। 

प्रियंका ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने जनता का अनादर किया है। ये चुनावी मंचों पर जनता के मुद्दों पर बात नहीं करते। आज देश में जनता की बात केवल कांग्रेस पार्टी कर रही है। राहुल गांधी जनता की आवाज सुनने के लिए कन्याकुमारी से कश्मीर तक पैदल चले। फिर मणिपुर से महाराष्ट्र तक गए। कांग्रेस पार्टी की यही विचारधारा रही है कि सरकार जनता के लिए चलनी चाहिए।

टॅग्स :पंजाबपंजाब कांग्रेसलोकसभा संसद बिललोकसभा चुनाव 2024लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतराघव चड्ढा को क्यों हटाया गया?, राज्यसभा सांसद और आप नेता संजय सिंह ने दिया जवाब?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर