लाइव न्यूज़ :

Uttar Pradesh Lok Sabha Election: 'ईवीएम में खराबी थी इसलिए हार गए, 3 बजे प्रेस कांफ्रेंस करेंगे', देवरिया में अमित शाह ने कहा

By धीरज मिश्रा | Updated: May 29, 2024 14:26 IST

Uttar Pradesh Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में थे।

Open in App
ठळक मुद्देदेवरिया में अमित शाह ने कहा, 310 सीट जीत चुके हैंअमित शाह ने कहा, 400 पार का लक्ष्य पूरा करना हैअमित शाह ने कहा, 4 जून को दोपहर 1 बजे तस्वीर साफ हो जाएगी

Uttar Pradesh Lok Sabha Election: लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को उत्तर प्रदेश के देवरिया में थे। यहां अमित शाह ने चुनावी सभा को संबोधित किया। शाह ने कहा कि पांचवें चरण में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 310 सीट पार कर ली है। सरकार बनाने का काम पांचवें चरण में ही पूरा हो गया है, लेकिन आपका काम पूरा नहीं हुआ।

सातवें चरण में पीएम मोदी के '400 पार' का लक्ष्य पूरा करवाना है। अमित शाह ने आगे कहा कि 4 जून की सुबह 7 बजे से मतगणना शुरू होगी। 1 बजे तक पिक्चर साफ होगी। 3 बजे राहुल गांधी प्रेस कांफ्रेंस करेंगे कि ईवीएम में खराबी थी इसलिए हम हार गए। 6 तारीख की इनकी टिकट बुक है, ये बैंकाक-थाईलैंड छुट्टी मनाने चले जाएंगे।

अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी हमें डराते हैं कि पीओके मत मांगो, पाकिस्तान के पास एटम बम है। अरे राहुल गांधी हम भाजपा वाले हैं, हम एटम बम से नहीं डरते हैं। पीओके हमारा है, रहेगा और हम उसे लेकर रहेंगे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस वाले झूठ बोलने में माहिर हैं। अभी ये सहारा के रिफंड का मुद्दा उठा रहे हैं।

जब सहारा का घोटाला हुआ तो किसका राज था। अरे अखिलेश, आपकी ही सरकार में घोटाला हुआ था। पीएम मोदी ने तो रिफंड की शुरूआत की। मैं आज यहां कह रहा हूं कि सहारा में जिन लोगों का पैसा फंसा है, हम उनकी पाई-पाई वापस करने वाले हैं। अमित शाह ने कहा कि एक समय पूरा उत्तर प्रदेश माफिया और मच्छरों से घिरा हुआ था।

योगी आदित्यनाथ ने मच्छर और माफिया दोनों का सफाया कर दिया। स्वच्छता कर के मच्छर को समाप्त किया और उनका एक स्टाइल है, जिससे उन्होंने माफियाओं को भी समाप्त कर दिया। यहां बताते चले कि एक जून को सातवें चरण के तहत मतदान होगा। 4 जून को लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम घोषित किए जाएंगे।

टॅग्स :अमित शाहAmit Shahjiदेवरियाउत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथराहुल गांधीनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप