लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी ने एंकर अर्नब गोस्वामी को दिया इंटरव्यू, जानिए क्या कुछ कहा?

By अंजली चौहान | Updated: May 10, 2024 12:52 IST

Lok Sabha Election 2024: नेशन वांट्स टू नो शो में पीएम मोदी ने अर्नब गोस्वामी को इंटरव्यू दिया है।

Open in App

Lok Sabha Election 2024: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकसभा चुनावों के बीच न्यूज टीवी चैनल रिपब्लिक मीडिया नेटवर्क को खास इंटरव्यू दिया है। इस समय लोकसभा के चुनावों की बहार है और ऐसे में पीएम का इंटरव्यू बेहद खास है। जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी ने रिपब्लिक मीडिया के वरिष्ठ एंकर अर्नब गोस्वामी के साथ बातचीत की जिसमें उन्होंने चुनावों और अपनी सरकार के लक्ष्यों के बारे में खुलकर बात की।

अर्नब के साथ साक्षात्कार में पीएम ने 2014 में भारत के प्रधानमंत्री बनने से लेकर आज तक के किए गए कामों और अपनी यात्रा का अनुभव साझा किया। उन्होंने 2024 में बतौर पीएम रहते जनता की सेवा करने और आम चुनावों में जीत हासिल करने का दावा किया।

तीसरी बार कार्यकाल संभालने के जबाव में पीएम ने कहा, "ऐसा लगता है कि 2024 में मेरी सफलता की कहानी मेरे लिए एक चुनौती बन गई है। उन्हें लगता है कि 2014 में जो कहता था यहां तक आ गया। 2019 में जो कहा, यहां तक आ गया। अब सामान्य हिन्दुस्तानी मानता है कि हमारा देश पीछे नहीं जाना चाहिए। हमारे देश में वैज्ञानिकता होनी चाहिए क्योंकि डिजिटल इंडिया ने उन्हें ये यकीन दिलाया है कि यह संभव है।

शुक्रवार, 10 मई को दिए इंटरव्यू में पीएम ने 2024 के चुनावी अभियान के सबसे कठिन राजनीतिक मुद्दों को बहुत ही तीखे ढंग से संबोधित किया। इस बार 400 पार के सवाल पर पीएम ने जबाव देते हुए विश्वास जताया। पीएम ने आत्मविश्वास के साथ इस लक्ष्य को पाने के लिए हामी भरी। वह जनादेश मांग रहे हैं और उन्हें जनता पर पूरा भरोसा है कि तीसरा कार्यकाल भी बीजेपी का ही होगा।

देश के हर राज्य के विकसित होने पर प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता को एशियाई देशों में सबसे ज्यादा आकर्षित शहर बनाना चाहता हूं।" पीएम ने कहा कि साउथ ईस्ट एशिया की कैपिटल के रूप में भारत क्यों नहीं उभर सकता, दुनिया हमारी सकारात्मक आर्थिक ग्रोथ को देख रही है जिसका प्रभाव वैश्विक अर्थवस्था पर पड़ रहा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024नरेंद्र मोदीBJPमोदी सरकारभारतअर्नब गोस्वामी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो