लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: 'हमने 55 वर्षों में क्या किया हम इसका हिसाब दे रहे हैं, आप अपना हिसाब दीजिए', मोदी सरकार पर बरसे खड़गे, सोनिया और प्रियंका गांधी

By शिवेन्द्र कुमार राय | Updated: April 6, 2024 15:20 IST

Lok Sabha Election 2024: मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि आप कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में कुछ नहीं किया। हम 55 वर्ष थे हमने 55 वर्षों में क्या किया हम इसका हिसाब दे रहे हैं। हमने राजस्थान में क्या किया इसका भी हिसाब दे रहे हैं, आप अपना हिसाब दीजिए कि आपने क्या किया है।

Open in App
ठळक मुद्देगारंटी तो हमारे शब्द हैं PM मोदी ने इसे चुरा लिया है- खड़गेयह देश सिर्फ चंद लोगों की जागीर नहीं है - सोनिया गांधीमोदी सरकार आज पूरे विपक्ष पर हमला कर रही है- प्रियंका गांधी

Lok Sabha Election 2024: कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 6 अप्रैल को राजस्थान के जयपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। अपने भाषण में खड़गे ने कहा कि मोदी जी हमेशा लोगों को भ्रमित करते हैं। कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर आरोप लगाया कि उन्होंने इस देश के लिए कुछ भी नहीं किया। 

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "वे(प्रधानमंत्री) कह रहे हैं मेरी गारंटी है, यह गारंटी तो हमारे शब्द हैं PM मोदी ने इसे चुरा लिया है... हमने हिमाचल में गारंटी दी, जो गारंटी हमने वहां दी उसे हमने लागू किया। तेलंगाना में जो हमारी गारंटी थी उसे हमने लागू किया। आपकी कौनसी गारंटी है?... मोदी जी हमेशा लोगों को भ्रमित करते हैं... आपने इस देश के लिए कुछ भी नहीं किया और आप कहते हैं कि कांग्रेस ने 70 वर्षों में कुछ नहीं किया। हम 55 वर्ष थे हमने 55 वर्षों में क्या किया हम इसका हिसाब दे रहे हैं। हमने राजस्थान में क्या किया इसका भी हिसाब दे रहे हैं, आप अपना हिसाब दीजिए कि आपने क्या किया है..."

मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "प्रियंका गांधी ने हमारे घोषणा पत्र के बारे में बताया। हमारी जो 5 न्याय गारंटी है उसके तहत हमने 25 गारंटी करके देने का वादा किया है। हम झूट बोलने वालों में से नहीं है जैसे की PM मोदी बोलते हैं... उन्होंने हमसे पहले कितनी गारंटी दी है? उन्होंने कौनसी गारंटी लोगों को दी है और वह लोगों तक पहुंची है?..."

रैली में CPP चेयरपर्सन सोनिया गांधी ने कहा, "हमारा देश पिछले दस साल से एक ऐसी सरकार के हवाले है, जिसने बेरोजगारी, महंगाई, आर्थिक संकट, असमानता और अत्याचार को बढ़ावा देने में कोई कसर नहीं छोड़ी। इस मोदी सरकार ने जो किया है, वो हमारे आपके सामने है। इसलिए यह समय हताशा से भरा हुआ है, लेकिन जान लीजिए कि हताशा के साथ ही उम्मीद का भी जन्म होता है। मुझे पूरा यकीन है कि कांग्रेस के हमारे साथी न्याय के दीपक को अपने सीने की आग से जलाएंगे और हजार आंधियों में उसे संभालकर आगे बढ़ेंगे। क्योंकि यह देश सिर्फ चंद लोगों की जागीर नहीं है। यह देश हम सबका है। इसे हमारे पुरखों ने अपने खून से सींचा है। इसकी हवाओं में हमारी मां-बहनों के पसीने का नमक है। यह देश हमारे बच्चों का आंगन है। इस देश के मासूम बच्चों से उनके हिस्से का न्याय छीना नहीं जा सकता।"

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मोदी सरकार हमला करते हुए कहा, "मोदी सरकार आज पूरे विपक्ष पर हमला कर रही है। दो मुख्यमंत्री जेल में हैं। वो कहते हैं कि यह भ्रष्टाचार पर वार है, लेकिन सारे भ्रष्टाचारियों को अपनी पार्टी में इकट्ठा कर रहे हैं। जैसे ही भ्रष्टाचारी BJP में जाते हैं, वो पाक-साफ हो जाते हैं। तब कोई उनके बारे में सवाल नहीं उठाता है। आपको ये सारी चींजें समझनी होंगी, क्योंकि आप जो वोट डालने जा रहे हैं, वह देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए होगा।"

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024कांग्रेसBJPमोदी सरकारमल्लिकार्जुन खड़गेसोनिया गाँधीप्रियंका गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारत अधिक खबरें

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत