लाइव न्यूज़ :

Lok Sabha Election 2024: बृजभूषण शरण सिंह शरण सिंह का टिकट कटा! जानिए BJP किसे बना सकती है कैसरगंज से उम्मीदवार

By आकाश चौरसिया | Updated: May 2, 2024 14:42 IST

Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से भाजपा बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट दे सकती है। माना ये जा रहा है कि इस बात की बस आधिकारिक पुष्टि होना ही बाकी है।

Open in App
ठळक मुद्देLok Sabha Election 2024: भाजपा बृजभूषण शरण सिंह के बेटे को टिकट दे सकती हैLok Sabha Election 2024: इसे लेकर आधिकारिक घोषणा होना बाकीLok Sabha Election 2024: अभी भाजपा में इसे लेकर मंथन जारी है

Lok Sabha Election 2024: भाजपा इस बार उत्तरप्रदेश के कैसरगंज लोकसभा सीट से छह बार के सांसद बृजभूषण शरण सिंह शरण सिंह का टिकट इस बार काट सकती है। अब माना जा रहा है पार्टी उनके बेटे करण भूषण सिंह को टिकट देने जा रही है। गौरतलब है कि कैसरगंज से सांसद के बड़े बेटे प्रतीक भूषण सिंह भाजपा से विधायक भी हैं। 

सूत्रों का कहना है कि भाजपा आलाकमान की बृजभूषण शरण सिंह से कैसरगंज लोकसभा उम्मीदवार को लेकर चर्चा हुई, माना जा रहा है कि इसी बातचीत में कंफर्म हो गया है कि भाजपा उनके छोटे बेटे को करण भूषण सिंह पर सहमति बन गई है। फिलहाल बृजभूषण शरण सिंह कैसरगंज से मौजूदा सांसद हैं, लेकिन महिला पहलवानों से यौन शोषण के आरोपों की वजह से उनके टिकट को लेकर लंबे समय से सस्पेंस बना है।  

इस तारीख को करेंगे नामांकनभाजपा कैसरगंज से बृजभूषण शरण सिंह के बेटे प्रतीक शरण सिंह को उम्मीदवार बनाएगी। इस बात की खबर सूत्रों के जरिए सामने आ रही है। माना ये भी जा रहा है कि उम्मीदवार अपना नामांकन 3 मई को करेगा। भाजपा के प्रतीक को टिकट देने से ये बात निकलकर आई है कि इससे भाजपा को आसपास की 6 सीटों पर सीधा फायदा होगा। 

हालांकि इससे पहले एक खबर सामने आई थी कि भाजपा लद्दाख से मौजूदा सांसद जामयांग सेरिंग, मुंबई से नॉर्थ-सेंट्रल से पूनम महाजन और बृजभूषण शरण सिंह का टिकट काटेगी। अब पहले आई सूचियों में इस बात की स्पष्टता हो चुकी है कि जामयांग और पूनम को टिकट नहीं दिया। अब बृजभूषण पर लटकी तलवार भी जल्द बाहर आएगी और नामांकन के दौर करीब आने पर पार्टी घोषणा भी कर देगी। 

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024उत्तर प्रदेश लोकसभा चुनाव २०२४बृज भूषण शरण सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: मंच पर मुंह के बल गिरे WFI के पूर्व चेयरमैन बृजभूषण सिंह, यूजर्स ने भाजपा नेता की उड़ाई खिल्ली

भारतब्रज भूषण शरण सिंह जी की उपस्थिति में अयोध्या की राष्ट्र कथा बनी विचार और चेतना का मंच, 6 जनवरी कथा का पाँचवाँ दिन

भारतकुश्ती भारत में सिर्फ खेल नहीं, हमारी परंपरा और संस्कृति की विरासत, भारत की प्रो रेसलिंग लीग 2026 में शानदार वापसी के लिए तैयार

भारतBrij Bhushan Sharan Singh News: बृजभूषण शरण सिंह को बड़ी राहत, हटेगा पॉक्सो एक्ट, पुलिस की ‘क्लोजर रिपोर्ट’ स्वीकार

भारतChhattisgarh Nikay Chunav Result 2025: भाजपा 10 और कांग्रेस 0?, नगरपालिका में 35 और नगर पंचायत में 81 सीट पर कब्जा, बीजेपी ने छत्तीसगढ़ निकाय चुनाव में किया क्लीन स्वीप!

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए