लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः अब पूर्वांचल में दंगल, 27 सीटों पर सभी दलों की निगाहें, भाजपा, कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन में जंग

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 10, 2019 15:25 IST

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा-अपना दल गठबंधन ने 27 में से 26 सीट पर कब्जा किया था। एक सीट यानी आजमगढ़ पर सपा संरक्षक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव जीते थे। इस बार भी भाजपा-अपना दल में गठबंधन है। कांग्रेस अकेले मैदान में है। बसपा 16 सीट और सपा 11 सीट पर चुनावी मैदान में है।

Open in App
ठळक मुद्देचुनाव प्रचार के दौरान नेता एक-दूसरे पर जुबानी तीर छोड़ रहे हैं। पूर्वांचल में सबसे महत्वपूर्ण सीट वाराणसी, गोरखपुर और आजमगढ़ है।अकेले पूर्वांचल में 27 सीट है। सभी दलों की नजर यहां है। पूर्वांचल में दो चरण में मतदान होंगे। 12 और 19 मई को।बिहार की 8 सीटों आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद, सारण, गोपालगंज और सीवान पर भी यहां का असर पड़ता है।

लोकसभा चुनाव अंतिम दौर में है। अब केवल दो चरण के मतदान बाकी है। 543 लोकसभा सीट में 424 सीट पर मतदान संपंन्न हो चुका है। अब केवल 118 सीट पर मतदान बाकी है। इनमें से उत्तर प्रदेश का पूर्वांचल सभी दलों के लिए महत्वपूर्ण है। यहां पर लोकसभा की 27 सीट है।

पूर्वांचल लोकसभा चुनाव 2019 में कुरुक्षेत्र बन गया है। पूर्वांचल के वाराणसी सीट से देश के प्रधानमंत्री और भाजपा प्रत्याशी नरेंद्र मोदी चुनाव लड़ रहे हैं। छठे और 7वें चरण के चुनावी जंग में प्रमुख चुनावी महारथी होंगे, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और गोरखपुर के पूर्व सांसद योगी आदित्यनाथ, आजमगढ़ से चुनाव लड़ रहे सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी हैं। 

2014 में भाजपा गठबंधन ने 27 में से 26 पर किया कब्जा

2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा-अपना दल गठबंधन ने 27 में से 26 सीट पर कब्जा किया था। एक सीट यानी आजमगढ़ पर सपा संरक्षक और पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव जीते थे। इस बार भी भाजपा-अपना दल में गठबंधन है। कांग्रेस अकेले मैदान में है। बसपा 16 सीट पर और सपा 11 सीट पर चुनावी मैदान में है। यहां पर 12 और 19 मई को मतदान है।

चुनाव प्रचार के दौरान नेता एक-दूसरे पर जुबानी तीर छोड़ रहे हैं। पूर्वांचल में सबसे महत्वपूर्ण सीट वाराणसी, गोरखपुर और आजमगढ़ है। उत्तर प्रदेश में अब सियासी रणभूमि का मैदान पूर्वांचल बन गया है। अगले दोनों चरण की लड़ाई केंद्र की सत्ता का भविष्य तय करेगी।

ऐसे में बीजेपी, कांग्रेस और सपा-बसपा गठबंधन ने पूरी ताकत लगाए हुए हैं। सत्ताधारी बीजेपी अपना किला बचाने में जुटी है तो कांग्रेस नए राजनीतिक समीकरण के जरिए पूर्वांचल में दमदार वापसी की कोशिश में है, जबकि सपा-बसपा गठबंधन के सामने अपने वोटों के ट्रांसफर की बड़ी चुनौती है, जिसके चलते अखिलेश यादव और मायावती ने दोनों नेताओं ने नई रणनीति बनाई है। 

पूर्वांचल में 27 लोकसभा सीट

उत्तर प्रदेश में लोकसभा की 80 सीट है। अकेले पूर्वांचल में 27 सीट है। सभी दलों की नजर यहां है। पूर्वांचल में दो चरण में मतदान होंगे। 12 मई को सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, फूलपुर, इलाहाबाद, अंबेडकरनगर, श्रावस्ती, डुमरियागंज, बस्ती, संतकबीर नगर, लालगंज, आजमगढ़, जौनपुर, मछलीशहर और भदोही में वोट पड़ेंगे। 19 मई को महाराजगंज, गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, गाजीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्जापुर, रॉबर्ट्सगंज में मतदान होगा।

पूर्वांचल का असर बिहार में भी

पूर्वांचल की सीमा बिहार से लगती है। 2014 लोकसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में माहौल बनाने के लिए  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आए थे और उसका असर भी दिखाई पड़ा। बिहार की 8 सीटों आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद, सारण, गोपालगंज और सीवान पर भी यहां का असर पड़ता है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, यूपी भाजपा अध्यक्ष महेंद्र नाथ पांडेय मैदान में

यूपी ही नहीं, दूसरे प्रदेशों के नेताओं ने भी पूर्वांचल में डेरा डाल दिया है। पूर्वांचल में वाराणसी से पीएम नरेंद्र मोदी, आजमगढ़ से अखिलेश यादव, चंदौली से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, गाजीपुर से केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा समेत कई प्रमुख नेताओं का चुनाव आखिरी चरणों में है।

सीएम योगी आदित्यनाथ व डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य का क्षेत्र होने के नाते गोरखपुर व फूलपुर लोकसभा सीटें भाजपा के लिए खास हैं। सबसे ज्यादा नेताओं की आवक वाराणसी व आजमगढ़ में है। दोनों जिलों में अधिकतर होटल व रिसॉर्ट बुक हो चुके हैं।

आजमगढ़ में 12 तो वाराणसी में आखिरी चरण में 19 मई को वोट पड़ेंगे। देश की सत्ता का रास्ता यूपी से होकर जाता है और यूपी को जीतने के लिए पूर्वांचल को जीतना जरूरी है। इसी फॉर्मूले से 2014 के लोकसभा और 2017 के विधानसभा चुनाव में यूपी में सबसे ज्यादा सीटें हासिल करने वाली बीजेपी अब 2019 का चुनाव जीतने के लिए पूर्वांचल पर फोकस कर रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससमाजवादी पार्टीबीएसपीनरेंद्र मोदीअमित शाहराहुल गांधीअखिलेश यादवमायावतीप्रियंका गांधीगोरखपुरवाराणसीजौनपुरबलियायोगी आदित्यनाथसोनिया गाँधीमुलायम सिंह यादवसंत कबीर नगरआजमगढ़सासारामकाराकाट लोक सभा निर्वाचन क्षेत्रमिर्जापुरसुल्तानपुर
Open in App

संबंधित खबरें

भारतशशि थरूर को व्लादिमीर पुतिन के लिए राष्ट्रपति के भोज में न्योता, राहुल गांधी और खड़गे को नहीं

भारत‘पहलगाम से क्रोकस सिटी हॉल तक’: PM मोदी और पुतिन ने मिलकर आतंकवाद, व्यापार और भारत-रूस दोस्ती पर बात की

भारतModi-Putin Talks: यूक्रेन के संकट पर बोले पीएम मोदी, बोले- भारत न्यूट्रल नहीं है...

भारतPutin India Visit: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी ने गले लगाकर किया रूसी राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत, एक ही कार में हुए रवाना, देखें तस्वीरें

भारतPutin India Visit: पुतिन ने राजघाट पर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी, देखें वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतIndiGo Crisis: सरकार ने हाई-लेवल जांच के आदेश दिए, DGCA के FDTL ऑर्डर तुरंत प्रभाव से रोके गए

भारतबिहार विधानमंडल के शीतकालीन सत्र हुआ अनिश्चितकाल तक के लिए स्थगित, पक्ष और विपक्ष के बीच देखने को मिली हल्की नोकझोंक

भारतBihar: तेजप्रताप यादव ने पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ कुमार दास के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर

भारतबिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का नाम हुआ लंदन के वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज, संस्थान ने दी बधाई

भारतIndiGo Flight Cancel: इंडिगो संकट के बीच DGCA का बड़ा फैसला, पायलटों के लिए उड़ान ड्यूटी मानदंडों में दी ढील