लाइव न्यूज़ :

कानपुर लोकसभा सीट पर सियासत तेज, सत्यदेव पचौरी, श्रीप्रकाश जायसवाल और रामकुमार में कड़ी टक्कर

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 26, 2019 17:35 IST

उत्तर प्रदेश के कानपुर सीट पर मतदान चौथे चरण के तहत 29 अप्रैल को है। कुल 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। कानपुर की लड़ाई भाजपा बनाम कांग्रेस के बीच दिख रही है। भाजपा ने सत्यदेव पचौरी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने श्रीप्रकाश जायसवाल को प्रत्याशी बनाया है। महागठबंधन (बसपा-सपा) ने रामकुमार पर दांव खेला है।

Open in App
ठळक मुद्दे2014 के लोकसभा चुनाव में डॉ मुरली मनोहर जोशी ने तीन बार सांसद व पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को 2,22,946 वोटों से हराया था।उत्तर प्रदेश में गंगा के किनारे बसा औद्योगिक शहर कानपुर देश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों मे से एक है।

कानपुर लोकसभा सीट पर सियासत की गर्मी तेज है। उत्तर प्रदेश के कानपुर सीट पर मतदान चौथे चरण के तहत 29 अप्रैल को है। कानपुर यूं तो उद्योगों का शहर है, लेकिन सियासत का रंग यहां कई बार बदला। कभी रंग लाल था, तो कभी तिरंगा हुआ। पिछले कुछ बरसों से राजनीति की धारा केसरिया रंग के आसपास बह रही है।

कानपुर की लड़ाई भाजपा बनाम कांग्रेस के बीच दिख रही है। भाजपा ने इस सीट से सीटिंग सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मुरली मनोहर जोशी का टिकट काटकर उत्तर प्रदेश के मंत्री सत्यदेव पचौरी को मैदान में उतारा है। कांग्रेस ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कोयला मंत्री और तीन बार के सांसद श्रीप्रकाश जायसवाल को प्रत्याशी बनाया है।

महागठबंधन (बसपा-सपा) ने पूर्व सांसद मनोहर लाल के पुत्र और उन्नाव के पूर्व विधायक रामकुमार पर दांव खेला है। इस बार उत्तर प्रदेश की कानपुर लोकसभा सीट से 14 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं।

कानपुर लोकसभा सीट पर 17 बार हो चुके चुनाव

कानपुर लोकसभा सीट पर 17 बार चुनाव हुए हैं। कांग्रेस को अब तक 6 बार जीत मिली है। 11 बार निर्दलीय व भाजपा सहित अन्य दल ने जीत हासिल की है। कानपुर की सभी मिले बंद हो गईं, 2019 के लोकसभा में एक बार फिर से यह मुद्दे उभर कर सामने आने लगे हैं। सभी राजनीतिक दल कानपुर की खोई हुई पहचान वापस दिलाने के दावे करने लगे हैं। कानपुर में 29 साल से सामान्य जाति के नेता ही एमपी रहे हैं।

15,97,591 मतदाता हैं कानपुर लोकसभा सीट पर

कानपुर में 15,97,591 मतदाता हैं। पुरुष वोटरों की संख्या 8,74,299 है, महिला वोटरों की संख्या 7,23,147 और थर्ड जेंडर की संख्या 145 हैं। कानपुर लोकसभा सीट में 5 विधानसभा हैं। सामान्य जाति के मतदाता 5,16,594,ओबीसी मतदाता की संख्या 2,90,721, अल्पसंख्यक 4,07,182 और अनुसूचित जाति 3,80,950 है। मुसि्लम मतदाता और अनुसूचित जाति का वोट जिसके खाते में उसकी जीत पक्की। 

कानपुर लोकसभा सीट 2014 का हाल

2014 के लोकसभा चुनाव में डॉ मुरली मनोहर जोशी ने तीन बार सांसद व पूर्व केंद्रीय कोयला मंत्री श्रीप्रकाश जायसवाल को 2,22,946 वोटों से हराया था। डॉ मुरली मनोहर जोशी को 4,74,712 वोट मिले थे और पूर्व कांग्रेस के श्रीप्रकाश जायसवाल को 2,51,766 वोट हासिल हुए थे।

बसपा के सलीम अहमद के खाते में 53,218 वोट गए, वहीं सपा के सुरेंद्र मोहन अग्रवाल को 25,723 वोट मिले। उत्तर प्रदेश में गंगा के किनारे बसा औद्योगिक शहर कानपुर देश की हाई प्रोफाइल लोकसभा सीटों मे से एक है। इसे 'लेदर सिटी' के नाम से भी जाना जाता है। एक दौर में कपड़ा उद्योग के चलते इसे 'पूर्व का मैनचेस्टर' कहा जाता था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019कानपुरमुरली मनोहर जोशीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)समाजवादी पार्टीबीएसपीनरेंद्र मोदीकांग्रेसराहुल गांधीअखिलेश यादवमायावतीयोगी आदित्यनाथkanpur-urban-pc
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील