लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः केजरीवाल ने मोदी से पूछे तीन सवाल, कहा- सीलिंग, पूर्ण राज्य और पाकिस्तान पर रामलीला मैदान में दें राय

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 8, 2019 15:12 IST

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी की दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में बुधवार शाम को जनसभा आयोजित की गयी है। केजरीवाल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की आज दिल्ली में रैली है। हमारा उनसे निवेदन है कि इस रैली में मोदी जी हमारे तीन सवालों का दिल्ली की जनता को जवाब जरूर देंगे।’’

Open in App
ठळक मुद्देकेजरीवाल ने कहा कि मोदी को यह बताना चाहिये कि पाकिस्तान के साथ उनके क्या रिश्ते हैं? मोदी ने 2014 में रामलीला मैदान में ही वादा किया था कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जायेगा।

आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा देने के उनके पुराने वादे की याद दिलाते हुये उम्मीद जतायी कि वह रामलीला मैदान में आयोजित रैली में इस वादे के अधूरे रहने की वजह दिल्ली वालों को बताएंगे।

केजरीवाल ने मोदी से दिल्ली में सीलिंग, पूर्ण राज्य का दर्जा और पाकिस्तान के साथ उनके रिश्तों को लेकर तीन सवाल पूछते हुये अनुरोध किया कि रामलीला मैदान में आयोजित रैली में प्रधानमंत्री इन सवालों के जवाब दें। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मोदी की दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में बुधवार शाम को जनसभा आयोजित की गयी है।

केजरीवाल ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी की आज दिल्ली में रैली है। हमारा उनसे निवेदन है कि इस रैली में मोदी जी हमारे तीन सवालों का दिल्ली की जनता को जवाब जरूर देंगे।’’ उन्होंने कहा कि पहला सवाल यह है कि दिल्ली में इतने लंबे समय से सीलिंग क्यों करायी जा रही है, जिसके कारण दिल्ली का उद्योग जगत तबाह हो गया।

दूसरा सवाल पूर्ण राज्य को लेकर है, जिसके लिये मोदी ने 2014 में रामलीला मैदान में ही वादा किया था कि केन्द्र में भाजपा की सरकार बनने पर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिया जायेगा। केजरीवाल ने कहा, ‘‘दिल्ली की भोलीभाली जनता ने भाजपा को सातों सीट जिता दीं लेकिन पांच साल बीतने के बाद भी दिल्ली पूर्ण राज्य नहीं बन सकी। मोदी जी अब दिल्ली की जनता को इसकी वजह तो बता दें।’’

केजरीवाल ने प्रधानमंत्री से तीसरा सवाल पाकिस्तान के साथ उनके रिश्तों को लेकर पूछा। उन्होंने कहा, कि पाकिस्तान के किसी प्रधानमंत्री ने पहली बार भारत में किसी व्यक्ति विशेष के प्रधानमंत्री चुने जाने की जरूरत पर बल दिया है। केजरीवाल ने कहा कि मोदी को यह बताना चाहिये कि पाकिस्तान के साथ उनके क्या रिश्ते हैं?

उल्लेखनीय है कि हाल ही में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत में लोकसभा चुनाव के बाद दोबारा मोदी सरकार के गठन की जरूरत पर बल देते हुये कहा था कि ऐसा होने पर भारत और पाकिस्तान के बीच शांति प्रक्रिया बहाल हो सकेगी।

टॅग्स :लोकसभा चुनावदिल्ली लोकसभा चुनाव 2019नरेंद्र मोदीअरविन्द केजरीवालआम आदमी पार्टीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)विजय गोयलमनीष सिसोदियाअमित शाह
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर