लाइव न्यूज़ :

तेज प्रताप यादव ने अपने ससुर को बताया बहुरूपिया, राजद प्रत्याशी को वोट न देने की अपील 

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 3, 2019 22:35 IST

lok sabha election 2019: इससे पहले तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को बिहार के जहानाबाद सीट से अपने प्रत्याशी चंद्र प्रकाश के लिए चुनावी सभा में  आरजेडी प्रत्याशी सुरेंद्र यादव पर हमला किया।

Open in App
ठळक मुद्देजय प्रकाश नारायण की जन्मभूमि सारण राजपूतों और यादव समुदाय का गढ़ रहा हैयहां वोटरों की कुल संख्या 16.61 लाख है

राष्ट्रीय जनता दल के मुखिया लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने अपने ससुर को बहुरूपिया बताया है। इसके साथ ही उन्होंन जनता से सारण लोकसभा सीट से राजद प्रत्याशी को वोट न देने की अपील भी की है। सारण सीट से राजद से लालू प्रसाद के समधी चंद्रिका प्रसाद राय और बीजेपी से भाजपा से राजीव प्रताप रूढ़ी को टिकट दिया है। 

तेज प्रताप यादव ने सोशल मीडिया के फेसबुक पर लिखा है कि सारण की महान जनता से मेरा हाथ जोड़कर अपील है कि राजद प्रत्याशी को वोट न दें। यह सीट मेरे पिता आदरणीय श्री लालू प्रसाद यादव जी की रही है। इस परम्परागत सीट से कोई बाहरी व्यक्ति जो मेरे परिवार का सदस्य नहीं है, इस बहुरूपिया को अपना कीमती वोट न दें। यह सारण की महान जनता को ठगने का काम कर रहा है। यह व्यक्ति गिरगिट की तरह रंग बदलता है। अतः आपसे पुनः पुरजोर आग्रह करता हूँ कि अपना मूल्यवान वोट इस नौटंकीबाज एवं झूठे प्रत्यासी को न दें।

इससे पहले तेज प्रताप यादव ने शुक्रवार को बिहार के जहानाबाद सीट से अपने प्रत्याशी चंद्र प्रकाश के लिए चुनावी सभा में  आरजेडी प्रत्याशी सुरेंद्र यादव पर हमला किया। तेज प्रताप यादव नेक शुक्रवार को जहानाबाद के मखदुमपुर में लालू-राबड़ी मोर्चा के उम्मीदवार चंद्र प्रकाश के समर्थन में चुनाव प्रचार किया। वहीं, सभा को संबोधित करते हुए तेज प्रताप यादव ने खुद को बिहार का दूसरा लालू प्रसाद यादव बताया।

टॅग्स :लोकसभा चुनावतेज प्रताप यादवसरनआरजेडीलालू प्रसाद यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारततेजस्वी यादव ने बिहार में कानून-व्यवस्था को लेकर बोला तीखा हमला, कहा- बिहार में संगठित तरीके से गुंडागर्दी और अपराध हो रहा है

भारतनिशांत कुमार ने कसा लालू-राबड़ी सरकार पर तंज, कहा- 2005 से पहले बिहार में कितने दंगे और हिंसा हुआ करते थे

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब