लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु रैली में नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस से पूछा, '1984 सिख दंगों के पीड़ितों को न्याय कौन देगा?'

By विनीत कुमार | Updated: April 13, 2019 12:48 IST

पीएम नरेंद्र मोदी ने साथ ही आरोप लगाया कि लोगों को गुमराह करने के प्रयास में सभी भ्रष्ट लोग उन्हें हराने के लिए एकजुट हो गए हैं।

Open in App
ठळक मुद्देनरेंद्र मोदी ने तमिलनाडु के थेनी में चुनावी रैली को किया संबोधितमोदी ने पूछा- भोपाल गैस त्रासदी और सिख दंगों पर कब मिलेगा लोगों को न्याय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को तमिलनाडु के थेनी में जनसभा को संबोधित करते हुए एक बार फिर कांग्रेस और दूसरी विपक्षी पार्टियों पर निशाना साधा। कांग्रेस की ओर से हाल में घोषणापत्र में 'न्याय स्कीम' पर पीएम ने तंज कसते हुए पूछा कि 1984 के सिख दंगा पीड़ितों को न्याय कौन देगा। पीएम ने कहा, 'सिख दंगा पीड़ितों के साथ न्याय कौन करेगा। भोपाल गैस त्रासदी के पीड़ितों के साथ न्याय करेगा जो भारत में सबसे खराब पर्यावरण तबाही थी।'

पीएम ने साथ ही पूछा, 'महान एमजीआर जी की सरकार के साथ न्याय कौन करेगा जिसे कांग्रेस की ओर से इसलिए हटा दिया गया क्योंकि एक परिवार को वे नेता पसंद नहीं थे?'

पीएम ने हाल में मध्य प्रदेश के सीएम कमलनाथ के करीबियों पर आयकर विभाग के छापे को लेकर भी तंज कसा और कहा कि मध्य प्रदेश सरकार एटीएम बन गई है। पीएम ने कहा, 'वे लोग गरीबों और बच्चों के लिए इस्तेमाले किये जाने वाले पैसे को चुनाव में इस्तेमाल के लिए भेज रहे हैं। यह देश में अब तुगलक रोड स्कैंडल के नाम से जाना जा रहा है। देश जानता है कि कौन सा कांग्रेस नेता नई दिल्ली के तुगलक रोड में रहता है।'

पीएम ने साथ ही आरोप लगाया कि लोगों को गुमराह करने के प्रयास में सभी भ्रष्ट लोग उन्हें हराने के लिए एकजुट हो गए हैं। पीएम ने कहा, ‘महामिलावटी’ मित्र इसलिए मेरा विरोध कर रहे हैं क्योंकि वे स्वीकार ही नहीं कर पा रहे हैं कि भारत ने विश्वपटल पर तेजी से अपनी पहचान बनाई है।'

पीएम ने विपक्ष के बीच राहुल गांधी के नाम को लेकर सहमति न बनने पर तंज कसते हुए कहा, 'स्टालिन के ‘प्रधानमंत्री पद के लिए राहुल’ संबंधी प्रस्ताव का विपक्ष से किसी ने भी अनुमोदन नहीं किया क्योंकि सभी इस पद पर आसीन होने का सपना देख रहे हैं।'

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीतमिलनाडु लोकसभा चुनाव 2019तेनी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप