लाइव न्यूज़ :

17वीं लोकसभाः युवा चेहरों की भरमार, महिला सांसद पुरुषों से ज्यादा आगे, 25 वर्षीय चंद्राणी मुर्मू सबसे यंग एमपी

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 28, 2019 18:53 IST

17वीं लोकसभा में चुने गए सांसदों में 12 प्रतिशत की उम्र 40 साल से कम है, जबकि पिछली बार 40 से कम उम्र के सांसद सिर्फ 8 फीसदी थे। 543 (542 पर मतदान) सीट में से पहली बार 300 नए सांसद संसद में प्रवेश करेंगे। इस लिहाज से देखा जाए ते कम उम्र के सांसदों की संख्या में चार प्रतिशत ज्यादा है।

Open in App
ठळक मुद्देरिसर्च के अनुसार 70 साल से कम उम्र के सांसद सिर्फ 6 फीसदी है, जबकि 16वीं लोकसभा में 70 पार के सांसदों की संख्या 7 फीसदी थी। पहली लोकसभा में 26 फीसदी सांसदों की उम्र 40 साल से कम थी, जो 2019 आते-आते 12 फीसदी ही रह गई है।इस बार बेंगलुरु दक्षिण सीट से चुनकर आए तेजस्वी सूर्या बीजेपी के सबसे युवा सांसद हैं

लोकसभा 2019 में सभी तस्वीरें साफ है। 17वीं लोकसभा के नवनिर्वाचित सांसद दिल्ली आ गए हैं। 16वीं लोकसभा के अपेक्षा इस बार लोकसभा में सबसे युवा सांसदों की भरमार हैं।

17वीं लोकसभा में चुने गए सांसदों में 12 प्रतिशत की उम्र 40 साल से कम है, जबकि पिछली बार 40 से कम उम्र के सांसद सिर्फ 8 फीसदी थे। 30 मई को पीएम नरेंद्र मोदी दूसरी बार शपथ लेंगे। 16वीं लोकसभा में भाजपा को 282 (26 मई 2014 को मोदी ने ली शपथ) सीटें मिली थी। 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को अपने बल पर 303 सीट आई है। 543 (542 पर मतदान) सीट में से पहली बार 300 नए सांसद संसद में प्रवेश करेंगे। इस लिहाज से देखा जाए ते कम उम्र के सांसदों की संख्या में चार प्रतिशत ज्यादा है।

महिला सांसद पुरुषों से ज्यादा युवा हैं और उनकी औसत उम्र 48 साल

पीआरएस रिसर्च के अनुसार, 17वीं लोकसभा में सांसदों की औसत उम्र 54 साल है। इस मामले में महिला सांसद पुरुषों से ज्यादा युवा हैं और उनकी औसत उम्र 48 साल ही है। संसद में इस बार गौतम गंभीर, तेजस्वी सूर्या, चंद्राणी मुर्मू, नुसरत जहां, मिमी चक्रवर्ती जैसे युवा चेहरों से लोकसभा में नया जोश पैदा होगा। 

अपने पहली सियासी पारी शुरू करने से पहले गंभीर और मिमी चक्रवर्ती जैसे चेहरे दूसरे क्षेत्रों में अपना लोहा मनवा चुके हैं, लेकिन इस बार लोकसभा के भीतर जनप्रतिनिधि के तौर पर इन्हें नई जिम्मेदारी निभानी होगी। इस बार चुने गए सांसदों में 12 फीसदी की उम्र 40 साल से कम है, जबकि पिछली बार 40 से कम उम्र के सांसद सिर्फ 8 फीसदी थे। 

इसके अलावा इस बार 41 से 55 साल की उम्र के 41 फीसदी सांसद हैं, जबकि पिछली बार इनकी संख्या 40 फीसदी थी। पीआरएस लेजिस्लेटिव रिसर्च के अनुसार 70 साल से कम उम्र के सांसद सिर्फ 6 फीसदी है, जबकि 16वीं लोकसभा में 70 पार के सांसदों की संख्या 7 फीसदी थी। 

संसद की बढ़ती उम्र बढ़ के साथ सांसदों की भी उम्र भी बढ़ रही है, इसकी एक वजह है कि हर बार पिछली बार को कई सांसद फिर से चुनकर लोकसभा पहुंचते हैं। पहली लोकसभा में 26 फीसदी सांसदों की उम्र 40 साल से कम थी, जो 2019 आते-आते 12 फीसदी ही रह गई है।

25 वर्षीय चंद्राणी मुर्मू देश की सबसे युवा सांसद हैं

ओडिशा का क्योंझर सीट से चुनी गईं 25 वर्षीय चंद्राणी मुर्मू देश की सबसे युवा सांसद हैं। इंजीनियरिंग ग्रेजुएट मुर्मू की सीट क्योंझर अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित है। चंद्राणी मुर्मू ने 67,822 वोटों के अंतर से बीजेपी के सांसद अनंत नायक को हराया है। इससे पहले इंडियन नेशनल लोकदल के दुष्यंत चौटाला 16वीं लोकसभा में सबसे कम उम्र के सांसद थे। उन्हें 2014 में हिसार लोकसभा सीट से 26 साल की उम्र में चुना गया था। इस बार बेंगलुरु दक्षिण सीट से चुनकर आए तेजस्वी सूर्या बीजेपी के सबसे युवा सांसद हैं, उन्हें पूर्व केंद्रीय मंत्री और दिवंगत बीजेपी नेता अनंत कुमार की सीट पर उतारा गया था।

टॅग्स :लोकसभा संसद बिलपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019कर्नाटक लोकसभा चुनाव 2019गौतम गंभीरभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)टीएमसीबीजू जनता दल (बीजेडी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'मोदी सरकार ने नक्सलवाद को खत्म कर दिया': अमित शाह ने कांग्रेस से पूछा आदिवासियों का विकास क्यों नहीं हुआ?

भारतबीजू पटनायक के खिलाफ ‘अपमानजनक’ टिप्पणी?, नवीन पटनायक ने कहा- ‘मनोचिकित्सक’ से जांच कराएं सांसद निशिकांत दुबे

भारत'अब बंगाल की बारी': अमित शाह ने चुनावों से पहले टीएमसी के 15 साल के शासन पर जारी की चार्जशीट

क्रिकेटIndian cricket schedule: 17 स्थान पर 22 मैच खेलेगी टीम इंडिया, 5 टेस्ट, 9 वनडे और 8 टी20, देखिए पूरी सूची

भारतजय श्री राम, बंगाल में इस बार राम राज्य?, सुवेंदु अधिकारी ने कहा- सुशासन और नारी सुरक्षा हो, घुसपैठियों को भगाओ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर