लाइव न्यूज़ :

वाराणसी सीट से सपा-बसपा प्रत्याशी शालिनी यादव ने तेज बहादुर यादव को बांधी राखी, आशीर्वाद ली, बीएसएफ से बर्खास्त जवान ने कहा, बहन मिल गई

By सतीश कुमार सिंह | Updated: May 2, 2019 19:10 IST

शालिनी से मुलाकात के बाद तेज बहादुर यादव ने कहा कि वह पांच भाई हैं, लेकिन कोई बहन नहीं थी। अब उन्हें शालिनी यादव के रूप में बहन मिल गई। नकली चौकीदार के खिलाफ असली चौकीदार की लड़ाई जारी रहेगी।

Open in App
ठळक मुद्देतेज बहादुर ने कहा कि मैं शालिनी की जीत के लिए जान पर दांव लगा दूंगा।तेजबहादुर जी पांच भाई हैं, लेकिन कोई बहन नहीं है। मैंने उन्हें राखी बांधी है और भाई के तौर पर स्वीकार किया है।

गुरुवार को सपा की मौजूदा प्रत्याशी शालिनी यादव ने तेज बहादुर से मुलाकात की और उनको राखी बांधकर अपनी जीत का आशीर्वाद मांगा। इसकी तस्वीर शालिनी ने अपने ट्विटर हैंडल से शेयर भी की है।शालिनी यादव ने कहा कि वे इस देश के सच्चे वीर जवान तेज बहादुर यादव का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करती हैं।

तेज बहादुर की जो लड़ाई है, अब हम दोनों लोग मिलकर उसे नरेंद्र मोदी के खिलाफ लड़ेंगे। शालिनी ने कहा कि मैं इनसे पहली बार मिली हूं। मेरे लिए बहुत सौभाग्य का दिन है मैंने तेज बहादुर जैसे भाई को राखी बांधी है। तेज बहादुर से मैंने आशीर्वाद लिया है कि आने वाली मेरी लड़ाई और भी मजबूत होगी।

वाराणसी सीट से सपा प्रत्याशी तेज बहादुर यादव का नामांकन रद्द होने के बाद अब लड़ाई और रोचक हो गई है। शालिनी से मुलाकात के बाद तेज बहादुर यादव ने कहा कि वह पांच भाई हैं, लेकिन कोई बहन नहीं थी। अब उन्हें शालिनी यादव के रूप में बहन मिल गई। नकली चौकीदार के खिलाफ असली चौकीदार की लड़ाई जारी रहेगी।

 

तेज बहादुर ने कहा कि मैं शालिनी की जीत के लिए जान पर दांव लगा दूंगा। नामांकन रद्द होने के बाद शालिनी यादव ने कहा कि अब मैं शालिनी की लड़ाई को आगे बढ़ाने और मोदी जी को हराने के लिए बनारस में ही रह कर डोर टू डोर प्रचार करूंगा। इस मुलाकात पर शालिनी यादव ने कहा कि आज हम तेज बहादुर जी से मिलने आए हैं। तेजबहादुर जी पांच भाई हैं, लेकिन कोई बहन नहीं है। मैंने उन्हें राखी बांधी है और भाई के तौर पर स्वीकार किया है।

 

महागठबंधन की मौजूदा प्रत्याशी शालिनी यादव को सियासत विरासत में मिली

महागठबंधन की मौजूदा प्रत्याशी शालिनी यादव को सियासत विरासत में मिली है। शालिनी के ससुर श्याम लाल यादव कांग्रेस के दिग्गज नेता रहे हैं, जिनका कांग्रेस ही नहीं बल्कि गांधी परिवार से कभी सीधा सरोकार हुआ करता था। इसी के चलते कांग्रेस ने शालिनी यादव को वाराणसी सीट से 2017 में मेयर का टिकट दिया था।

शालिनी बीजेपी की मृदुला जायसवाल से भले ही हार गईं, लेकिन एक लाख चौदह हजार वोट हासिल करने में कामयाब रही थीं। इसके बाद से लगातार वो पार्टी में सक्रिय रहीं। लोकसभा चुनाव में शालिनी ने कांग्रेस से टिकट मांगा था। टिकट न मिलने के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़कर सपा का दामन थाम लिया है।

सपा ने उन्हें पहले अपना प्रत्याशी बनाया, लेकिन ऐन मौके पर टिकट काटकर तेज बहादुर यादव को दे दिया। हालांकि, टिकट काटे जाने से पहले शालिनी यादव नामांकन कर चुकी थीं। इस कारण जब तेज बहादुर यादव का पर्चा निरस्त हुआ तो सपा ने एक बार फिर शालिनी यादव को अपना प्रत्याशी बना दिया है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावउत्तरा प्रदेश लोकसभा चुनाव 2019वाराणसीनरेंद्र मोदीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)तेज बहादुर यादवसमाजवादी पार्टीबीएसपीअखिलेश यादवमायावती
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

क्राइम अलर्टमायावती शासनकाल में 60 करोड़ रुपए में डील, हाजी इकबाल की 1000 करोड़ रुपए की तीन चीनी मिल जब्त करेगी ईडी?, बसपा एमएलसी रहे भगोड़ा घोषित

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी

भारतमुख्यमंत्री नीतीश को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा को लेकर सियासत, तेजस्वी ने कहा- ‘असम्‍मान जनक विदाई’, नीरज कुमार बोले- लालू जी की तरह परिवार को सीएम नहीं बनाएंगे?