लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: सपा ने चार और उम्मीदवारों की सूची की जारी, संभल से अपर्णा यादव को टिकट नहीं

By विनीत कुमार | Updated: March 15, 2019 15:17 IST

संभल से यादव परिवार की बहू अपर्णा यादव के लोकसभा से चुनाव लड़ने की अटकले लगाई जा रही थी।

Open in App

समाजवादी पार्टी ने लोकसभा चुनाव-2019 के लिए अपनी एक और सूची जारी कर दी है। इसमें पार्टी ने चार सीटों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है। इसके तहत गोंडा सीट से विनोद कुमार उर्फ पंडित सिंह, बाराबंकी से राम सागर रावत, कैराना से तबस्सुम हसन और संभल सीट से शफीकुर रहमान को उम्मीदवार घोषित किया गया है।

हालांकि, संभल से यादव परिवार की बहू अपर्णा यादव के लोकसभा से चुनाव लड़ने की अटकले लगाई जा रही थी। लेकिन अब पार्टी ने संभल से शफीकुर रहमान बर्क को उम्मीदवार घोषित कर इन अटकों पर विराम लगा दिया है। माना जा रहा था कि मुलायम भी अपर्ण को संभल से चुनाव लड़ाने के इच्छुक थे।

कैराना से तबस्सुम को टिकट मिला है जो इसी सीट पर आरएलडी की वर्तमान सांसद हैं। हुकुम सिंह के निधन के बाद तबस्सुम ने यहां हुए उपचुनाव में बीजेपी प्रत्याशी मृगांका सिंह को हराया था। साल 2018 से पहले तबस्सुम बसपा की ओर से इसी सीट से उम्मीदवार बनी थीं।

समाजवादी पार्टी इससे पहले 6 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया गया था। मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से उम्मीदवार बनाया गया था। वहीं, धर्मेंद्र यादव को बदायूं जबकि फिरोजाबाद से अक्षय यादव को टिकट दिया गया है। बहराइच से शब्बीर वाल्मीकि, रॉबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल और इटावा से कमलेश कठेरिया से टिकट मिला है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावसमाजवादी पार्टीमुलायम सिंह यादव
Open in App

संबंधित खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

भारत2027 में विधानसभा चुनाव और यूपी में शुरू होगा उद्घाटन-शिलान्यास का सिलसिला?, बड़ी परियोजनाओं को लेकर मुख्यमंत्री योगी और विपक्ष की तैयारी हुई तेज 

भारतVIDEO: अखिलेश यादव ने की प्रतीक यादव की बेटी की मदद, वीडियो हुआ वायरल

भारतप्रतीक यादव अंतिम संस्कारः भतीजी को संभालते दिखे बड़े पापा अखिलेश यादव?, अपने तो अपने ही होते हैं…,सोशल मीडिया पर भावुक वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतडिप्लोमेसी, डिनर और कोलोसियम की सैर; पीएम मोदी और जॉर्जिया मेलोनी की यादगार मुलाकात, देखें इटली दौरे की खास झलकियाँ

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा