लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव 2019: सलमान खुर्शीद को ‘मोदी फैक्टर’ और गठबंधन से मिल रही है कड़ी चुनौती!

By भाषा | Updated: April 28, 2019 17:19 IST

संप्रग सरकार में विदेश, कानून और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय को संभालने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री खुर्शीद के विरोधी भले ही कोई राजनीतिक दिग्गज न हों, लेकिन इस सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद मुकेश राजपूत और बसपा के मनोज अग्रवाल से उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है।

Open in App
ठळक मुद्देमुसलमान इस निर्वाचन क्षेत्र में 14 प्रतिशत से कुछ ही अधिक हैं।फर्रुखाबाद संसदीय सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहे हैं।

फर्रुखाबाद संसदीय सीट पर इस बार त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिल रहे हैं। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद अपने पारंपरिक निर्वाचन क्षेत्र फर्रुखाबाद से चुनावी दंगल जीतने के लिए अपना पूरा दमखम लगा रहे हैं, जहाँ उन्हें ‘‘मोदी फैक्टर’’ पर काबू पाने और भाजपा-विरोधी वोट को अपने पक्ष में करने की चुनौती है। उन्हें सपा-बसपा-रालोद गठबंधन से मजबूत टक्कर मिल रही है।

इस सीट को फतह करने के लिए उन्होंने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। संप्रग सरकार में विदेश, कानून और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्रालय को संभालने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री खुर्शीद के विरोधी भले ही कोई राजनीतिक दिग्गज न हों, लेकिन इस सीट पर भाजपा के मौजूदा सांसद मुकेश राजपूत और बसपा के मनोज अग्रवाल से उन्हें कड़ी टक्कर मिल रही है।

यहां किसी एक जाति, धर्म या सामाजिक समूह का दबदबा नहीं है। मुसलमान इस निर्वाचन क्षेत्र में 14 प्रतिशत से कुछ ही अधिक हैं। यादवों के साथ मिलकर वह इस लोकसभा सीट के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश की कई अन्य सीटों की तरह मुसलमानों के सामने यहाँ भी उसी तरह की दुविधा है।

उनके सामने सवाल है कि वह कांग्रेस के मुस्लिम उम्मीदवार को वोट दें या यूपी के सपा-बसपा-रालोद गठबन्धन के उम्मीदवार को वोट दें। मुस्लिम वोटों के बंट जाने से भाजपा को फायदा होगा। उनके एकमुश्त वोट पड़ने से खुर्शीद या अग्रवाल के लिए फायदेमंद होगा। लोध और दलित भी काफी संख्या में हैं और चुनाव परिणाम पर गहरा प्रभाव डालने की स्थिति में हैं।

2014 लोकसभा चुनाव में मुकेश राजपूत ने सपा उम्मीदवार रामेश्वर सिंह यादव को 1.5 लाख मतों से हराया था। राजपूत को चार लाख से ज्यादा मत मिले थे। बसपा तीसरे स्थान पर रही थी जबकि खुर्शीद चौथे स्थान पर रहे थे। लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के तहत सोमवार को फर्रुखाबाद में मतदान होंगे। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावफर्रुखाबादकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट