लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: बाड़मेर में पीएम मोदी के भाषण पर विवाद, चुनाव आयोग के पास भेजी गई रिपोर्ट

By भाषा | Updated: April 29, 2019 12:10 IST

पीएम मोदी ने अपने भाषण में सेना के सम्‍मान और राष्‍ट्रीय सुरक्षा का भी जिक्र किया था। सभा के अगले दिन ही कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के भाषण पर आपत्ति जताते हुए निर्वाचन आयोग में इसकी शिकायत की थी।

Open in App

निर्वाचन विभाग ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी द्वारा बाड़मेर की चुनावी सभा में दिए गए भाषण के बारे में अपनी तथ्‍यामक रिपोर्ट निर्वाचन आयोग को भेज दी है। अधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट के साथ प्रधानमंत्री के भाषण के अक्षरश: अंश और आदर्श आचार संहिता के संबध में बिन्‍दुवार रिपोर्ट भेजी गयी। भारत के निर्वाचन आयोग ने मोदी के भाषण को लेकर शिकायत मिलने के बाद इस बारे में निर्वाचन विभाग से रिपोर्ट मांगी थी।

निर्वाचन विभाग के आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि निर्वाचन आयोग ने दो दिन पहले ही निर्वाचन विभाग को इस मामले में बिन्‍दुवार रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए थे। सूत्रों ने बताया कि निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रधानमंत्री मोदी के भाषण के संबध में विभाग ने अपनी तथ्‍यामक रिपोर्ट भेज दी है। सूत्रों ने बताया कि रिपोर्ट के साथ प्रधानमंत्री के भाषण के अक्षरश: अंश और आदर्श आचार संहिता के संबध में बिन्‍दुवार रिपोर्ट भेजी गयी।

मोदी ने 21 अप्रैल को बाड़मेर में भाजपा उम्‍मीदवार कैलाश चौधरी के समर्थन में एक चुनावी सभा को संबोधित किया था। मोदी ने सभा में कथित तौर पर कहा था, 'भारत ने पाकिस्तान की धमकी से डरने की नीति को छोड़ दिया। ये ठीक किया न मैंने? वरना, आए दिन हमारे पास न्यूक्लियर बटन है, न्यूक्लियर बटन है, यही कहते थे, हमारे अखबार वाले भी लिखते थे, पाकिस्तान के पास भी न्यूक्लियर है, तो हमारे पास क्या है यह, ये दिवाली के लिए रखा है क्या?' 

प्रधानमंत्री ने अपने भाषण में सेना के सम्‍मान और राष्‍ट्रीय सुरक्षा का भी जिक्र किया था। सभा के अगले दिन ही कांग्रेस ने प्रधानमंत्री के भाषण पर आपत्ति जताते हुए निर्वाचन आयोग में इसकी शिकायत की थी। कांग्रेस का आरोप है कि प्रधानमंत्री अपने भाषणों में लगातार आदर्श आचार संहिता का उल्‍लघंन करते हुए सेना और राष्‍ट्रीय सुरक्षा के मुद्दों को अपने चुनावी भाषणों में शामिल कर रहे हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री की सभा के दिन ही बाड़मेर में आचार संहिता के उल्‍लंघन का एक और मामला सामने आया था।

सभा के दौरान रास्‍तों पर कुछ स्‍थानों पर भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर अभिनंदन के पोस्‍टर लगाए गए थे। इस मामले में निर्वाचन विभाग ने बीजेपी प्रत्‍याशी कैलाश चौधरी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा था। भाजपा प्रत्‍याशी ने अपने जवाब में आरोपों को खारिज करते हुए इसे साजिश बताया था।

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीकांग्रेसबाड़मेर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर