लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने कहा- यूपी में बीजेपी को लगेगा जबरदस्त झटका, कांग्रेस की 'वोटकटवा' रणनीति का भी किया खुलासा

By विकास कुमार | Updated: May 1, 2019 16:23 IST

प्रियंका गांधी ने दावा किया कि यूपी में बीजेपी की सीटें अप्रत्याशित रूप से घटने वाली हैं. रायबरेली में अपनी मां सोनिया गांधी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी को यूपी में बहुत बड़ा झटका लगने वाला है.

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस ने रामपुर सीट पर आज़म खान के ख़िलाफ़ नवाब परिवार को टिकट न देकर संजय कपूर को टिकट दिया था.सपा-बसपा-रालोद के महागठबंधन को कांग्रेस द्वारा नुकसान के सवाल को उन्होंने खारिज कर दिया और कहा कि ऐसा नहीं हो रहा है.

कांग्रेस की महासचिव और पूर्वांचल की चुनाव प्रभारी प्रियंका गांधी ने कहा है कि कांग्रेस ने यूपी में कुछ उम्मीदवार बीजेपी के वोट शेयर को कम करने के लिए उतारे हैं न कि जीतने के लिए.

रायबरेली में उन्होंने साफ किया कि उनकी रणनीति उन सीटों पर जीतने की है जहां उनके उम्मीदवार मजबूत हैं और जहां कैंडिडेट हल्का है, वहां उनकी रणनीति बीजेपी के वोट शेयर को कम करने की है. 

प्रियंका गांधी ने दावा किया कि यूपी में बीजेपी की सीटें अप्रत्याशित रूप से घटने वाली हैं. रायबरेली में अपनी मां सोनिया गांधी के लिए चुनाव प्रचार करने पहुंची प्रियंका गांधी ने कहा कि बीजेपी को यूपी में बहुत बड़ा झटका लगने वाला है. 

सपा-बसपा-रालोद के महागठबंधन को कांग्रेस द्वारा नुकसान के सवाल को उन्होंने खारिज कर दिया और कहा कि ऐसा नहीं हो रहा है. 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस देश की जनता को न्याय दिलाने के लिए चुनाव लड़ रही है. रायबरेली में पांचवें चरण में चुनाव 6 मई को होना है. 

कांग्रेस पर ये आरोप बीजेपी पहले भी लगाती रही है कि कांग्रेस यूपी में एक वोटकटवा पार्टी की तरह प्ले कर रही है. कांग्रेस ने रामपुर सीट पर आज़म खान के ख़िलाफ़ नवाब परिवार को टिकट न देकर संजय कपूर को टिकट दिया था जिसे सवर्ण वोट और हिन्दू वोटों को मतविभाजित करने के प्रयास के रूप में देखा गया था. 

बीजेपी प्रवक्ता संबित पात्रा ने इस मामले पर प्रियंका गांधी और कांग्रेस पर सवाल उठाया है.

 

टॅग्स :लोकसभा चुनावप्रियंका गांधीनरेंद्र मोदीरामपुरआज़म खानरायबरेलीसोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतमृत पति की संपत्ति से भरण-पोषण का दावा कर सकती विधवा पत्नी?, इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने कहा-अपने ससुर से भी दावा कर सकती

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारत अधिक खबरें

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'