लाइव न्यूज़ :

मोदी का हमला, विपक्षी पार्टी ने ‘‘नामदार’’ को बचाने के लिए ‘‘दो बल्लेबाज’’ खड़े किए

By भाषा | Updated: May 15, 2019 16:45 IST

मोदी ने कांग्रेस नेताओं मणिशंकर अय्यर और सैम पित्रोदा पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि पार्टी ने चुनाव में खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेने का काम इन दोनों को सौंपा है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘एक का कहना है कि 1984 के सिख विरोधी दंगों पर कहता है ‘हुआ तो हुआ’ जबकि दूसरा, गुजरात चुनाव के दौरान मुझे अपशब्द कहने के बाद से पर्दे के पीछे थे। वह अब फिर से मुझ पर हमला कर रहे हैं।’’

Open in App
ठळक मुद्देअय्यर ने एक लेख में ‘‘नीच’’ संबंधी अपने विवादित बयान को सही ठहराते हुए कहा था कि उन्होंने ऐसा कह कर सही भविष्यवाणी की थी। भाजपा के दो बार के सांसद निशिकांत दुबे गोड्डा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। देवघर इसी सीट के तहत आता है। उनके सामने झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के उम्मीदवार प्रदीप यादव हैं।

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की हार होने का दावा करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बुधवार को कहा कि विपक्षी पार्टी ने ‘‘नामदार’’ को बचाने के लिए ‘‘दो बल्लेबाज’’ खड़े किए हैं।

मोदी ने कांग्रेस नेताओं मणिशंकर अय्यर और सैम पित्रोदा पर परोक्ष हमला करते हुए कहा कि पार्टी ने चुनाव में खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी लेने का काम इन दोनों को सौंपा है। प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘एक का कहना है कि 1984 के सिख विरोधी दंगों पर कहता है ‘हुआ तो हुआ’ जबकि दूसरा, गुजरात चुनाव के दौरान मुझे अपशब्द कहने के बाद से पर्दे के पीछे थे। वह अब फिर से मुझ पर हमला कर रहे हैं।’’

पित्रोदा को अपने बयान के कारण कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नाराजगी का सामना करना पड़ा है। अय्यर ने एक लेख में ‘‘नीच’’ संबंधी अपने विवादित बयान को सही ठहराते हुए कहा था कि उन्होंने ऐसा कह कर सही भविष्यवाणी की थी।

प्रधानमंत्री मोदी अक्सर राहुल गांधी पर निशाना साधने के लिए उन्हें ‘‘नामदार’’ कहते हैं। मोदी ने कांग्रेस नेतृत्व पर हमला करते हुए कहा, ‘‘एक परिवार का शासन 55 वर्षों में जो नहीं कर पाया, भाजपा नीत सरकार ने 55 महीनों में वह कर दिखाया।’’ उन्होंने कहा, ‘‘देश में विकास हुआ है और सरकार पर एक भी दाग नहीं लगा है।

मुझे बाबाधाम में यह कहते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि लोगों ने मुझे एक ईमानदार सरकार का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी है।’’ भाजपा के दो बार के सांसद निशिकांत दुबे गोड्डा लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। देवघर इसी सीट के तहत आता है। उनके सामने झारखंड विकास मोर्चा (प्रजातांत्रिक) के उम्मीदवार प्रदीप यादव हैं। गोड्डा, दुमका(एसटी) और राजमहल (एसटी) में 19 मई को लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण में मतदान होगा। 

टॅग्स :लोकसभा चुनावनरेंद्र मोदीझारखंड लोकसभा चुनाव 2019रघुवर दासभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेससैम पित्रोदा
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप