लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनावः सामूहिक दुष्कर्म के मामले में मोदी की सियासी चुनौती, राहुल का इस मुद्दे पर राजनीति से इंकार!

By प्रदीप द्विवेदी | Updated: May 16, 2019 19:01 IST

उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट का कहना है कि- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ अलवर के थानागाजी में गैंगरेप पीड़िता और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की.

Open in App
ठळक मुद्देसीएम गहलोत ने भी ट्वीट किया- वो लोग राजनीति कर रहे हैं तब भी राहुल जी ने कहा हम नहीं करेंगे, इसके मायने होते हैं. यूपी की एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अलवर में हुए दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मायावती को सियासी चुनौती दी थी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, सामूहिक दुष्कर्म का शिकार हुई महिला के परिवार से मुलाकात करने के लिए थानागांजी, अलवर पहुंचे. जहां उन्होंने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की और न्याय का भरोसा दिलाया.राहुल गांधी का कहना है कि जैसे ही मुझे मामले के बारे में पता चला, मैंने तुरंत अशोक गहलोत से बात की. मैंने पीड़िता के परिवार से मुलाकात की और उन्होंने न्याय की मांग की है और न्याय जरुर होगा. आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट भी मौजूद रहे.

यूपी की एक रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अलवर में हुए दलित महिला से सामूहिक दुष्कर्म मामले में मायावती को सियासी चुनौती दी थी कि- बीएसपी के सहयोग से चलने वाली राजस्थान की कांग्रेस सरकार से मायावती को तुरंत ही अपना समर्थन वापस ले लेना चाहिए? हालांकि, इसके जवाब में मायावती ने कहा था कि- प्रधानमंत्री को दलित महिला के साथ हुए सामूहिक अत्याचार के मामले में घृणित राजनीति नहीं करनी चाहिए! इस संबंध में राहुल गांधी का कहना है कि- मैं एक मैसेज देना चाहता हूं, जल्दी-से-जल्दी इस परिवार को, इस लड़की को न्याय मिलेगा और जो भी रेस्पोंसिबल हैं, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी.

उनका कहना था कि- मैं यहां राजनीति करने नहीं आया हूं, एक परिवार से, लड़की से मिलने आया हूं, जो उन्होंने मुझे कहा है, दिल से कहा है, मैं उस पर एक्शन लूंगा.मेरे लिए यह राजनीतिक मुद्दा नहीं है, मेरे लिए यह एक इमोशनल बात है. सिर्फ राजस्थान में नहीं, सिर्फ अलवर में नहीं, हिंदुस्तान में हमें मैसेज देना है कि जो हमारी बहनें हैं, माताएं हैं उनके साथ यह बर्ताव टॉलरेट नहीं किया जाएगा.

इसे लेकर सीएम गहलोत ने भी ट्वीट किया- वो लोग राजनीति कर रहे हैं तब भी राहुल जी ने कहा हम नहीं करेंगे, इसके मायने होते हैं. वो राजनीति कर रहे हैं, पूरा देश जानता है, सबको मालूम है 2 तारीख को एफआईआर दर्ज हो गई थी, कार्रवाई शुरू हो गई, चुनाव 6 तारीख को थे. पीएम जिस प्रकार से असत्य बोलते हैं, इससे बड़ा देश का दुर्भाग्य क्या होगा?

सीएम गहलोत का कहना है कि- एसपी ऑफिस में फ्यूचर में पूरे राजस्थान के अंदर अगर कोई एसएचओ ने मना कर दिया एफआईआर दर्ज करने को, जो आप जानते हो शिकायत आती रहती है, हमने प्रबंध कर दिया है परमानेंट, एसपी के ऑफिस में एफआईआर दर्ज हो सकती है.

उन्होंने कहा- राहुल जी की सोच स्पष्ट है, जो उन्होंने सभी को बताई है कि हमारी कोई राजनीति करने की मंशा नहीं है, हमने कार्रवाई करी है, 7 दिन में हम लोग चालान पेश कर देंगे, हमने कई फैसले भी किए हैं. जो घटना हुई है, उसको देखते हुए इनके लिए नौकरी का प्रबंधन करेंगे.

उप-मुख्यमंत्री सचिन पायलट का कहना है कि- कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ अलवर के थानागाजी में गैंगरेप पीड़िता और परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की. राहुल गांधी जी ने स्पष्ट किया कि इस प्रकार के अपराध को किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा और पीड़िता के लिए शीघ्र उचित न्याय सुनिश्चित किया जाएगा.

टॅग्स :राहुल गांधीनरेंद्र मोदीलोकसभा चुनावराजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील