लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव: पीएम मोदी की आज मुंबई में रैली, राहुल गांधी संगमनेर में जनसभा को करेंगे संबोधित

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: April 26, 2019 07:50 IST

राहुल गांधी राहुल महाराष्ट्र में अब तक नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर, नांदेड़ में रैलियां कर चुके हैं, जबकि उन्होंने पुणे में छात्रों के साथ संवाद सत्र में भाग लिया था.

Open in App

लोकसभा चुनाव के चौथे और अंतिम चरण के लिए प्रचार खत्म होने से तीन दिन पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी शुक्रवार को महाराष्ट्र में जनसभाओं को संबोधित करेंगे. मोदी शुक्रवार की शाम मुंबई के बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में रैली को संबोधित करेंगे, जबकि राहुल गांधी भी लगभग इसी समय अहमदनगर जिले में शिरडी लोकसभा सीट के तहत संगमनेर में रैली को संबोधित करेंगे.

राहुल महाराष्ट्र में अब तक नागपुर, वर्धा, चंद्रपुर, नांदेड़ में रैलियां कर चुके हैं, जबकि उन्होंने पुणे में छात्रों के साथ संवाद सत्र में भाग लिया था. यह पूछे जाने पर कि क्या कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने प्रचार में अब तक महाराष्ट्र और मुंबई को नजरअंदाज किया है. पार्टी की मुंबई इकाई के प्रमुख मिलिंद देवड़ा ने कहा, ''यह सच नहीं है.

महाराष्ट्र में कांग्रेस का अच्छा दखल है और कांग्रेस के कुछ सबसे ज्यादा प्रभावशाली नेता प्रचार के लिए राज्य में आए हैं.'' दक्षिण मुंबई लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी देवड़ा ने कहा कि नेतृत्व के साथ नियमित बैठकें आयोजित की जा रही हैं. जरूरत पड़ने पर निर्देश प्राप्त हो रहे हैं.

राज्य के बारे में राहुल गांधी की समझ बहुत अच्छी है. इससे हमें बहुत मदद मिलती है. पार्टी के एक वरिष्ठ पदाधिकारी ने कहा, 'मुंबई में जनसभा की योजना नहीं है. गांधी ने चुनाव तारीखों की घोषणा होने से पहले मार्च में मुंबई में एक रैली को संबोधित किया था.' राकांपा प्रमुख शरद पवार ने दक्षिण मुंबई में मिलिंद देवड़ा और उत्तर पूर्व मुंबई में संजय दिना पाटिल के लिए प्रचार किया था. केंद्रीय मंत्री सुभाष भामरे, कांग्रेस उम्मीदवार देवड़ा और उर्मिला मातोंडकर सहित कुल 323 उम्मीदवार 29 अप्रैल को महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों पर होने वाले मतदान में चुनावी मैदान में हैं.

टॅग्स :लोकसभा चुनावराहुल गांधीनरेंद्र मोदीकांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण