लाइव न्यूज़ :

दमदम की रैली में पीएम मोदी ने कहा- 'दीदी सुन लो, पश्चिम बंगाल आपकी और आपके भतीजे की जागीर नहीं है'

By पल्लवी कुमारी | Updated: May 16, 2019 19:36 IST

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने दमदम की रैली में कहा, 'दीदी अगर आप अपनी आंखों से अहंकार और वोट बैंक की पट्टी खोलेंगी तो आपको एक भारत, श्रेष्ठ भारत के दर्शन होंगे। इस भारत के अलग-अलग रंगों को देखने की कोशिश करेंगी तो शायद आपके अहंकार का चश्मा उतर जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्दे14 मई को बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हिंसा हुई थी। जिसमें टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प हुई थी।पीएम मोदी ने कहा, दीदी और TMC के नेताओं का अहंकार इतना बढ़ गया है कि उन्होंने देश की रक्षा में जुटे सपूतों को भी नहीं छोड़ा है।

पश्चिम बंगाल में लोकसभा चुनाव 2019 के प्रचार के आखिरी दिन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी दमदम में चुनावी सभा को संबोधित किया। दमदम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को चुनौती देते हुए पीएम मोदी ने कहा, ''दीदी सुन लो, ये पश्चिम बंगाल, आपकी और आपके भतीजे की जागीर नहीं है। ये मां भारती का एक अटूट अंग है। गंगोत्री से लेकर गंगासागर तक मां गंगा ने जब किसी से भेद नहीं किया, तो दीदी आप कौन होती हो भेद करने वाली।''

बंगाल में चुनावी हिंसा के बाद चुनाव आयोग ने  पहली बार आर्टिकल 324 के तहत प्रचार करने पर एक दिन पहले ही रोक लगा दी है। पश्चिम बंगाल में 17 मई को चुनाव प्रचार खत्म होने वाल था लेकिन अब 16 मई की रात 10 बजे के बाद चुनाव प्रचार नहीं होगा।

पीएम मोदी ने दमदम की रैली में कहा, 'दीदी अगर आप अपनी आंखों से अहंकार और वोट बैंक की पट्टी खोलेंगी तो आपको एक भारत, श्रेष्ठ भारत के दर्शन होंगे। इस भारत के अलग-अलग रंगों को देखने की कोशिश करेंगी तो शायद आपके अहंकार का चश्मा उतर जाएगा। 

पीएम मोदी ने कहा, दुष्टों का संहार करने और मर्यादा में रहने की सीख बंगाल के कण-कण में है। लेकिन दीदी ने बंगाल में क्या हालात बना दिए हैं? जो दुष्ट हैं, जो घुसपैठिए हैं, वो मौज में हैं, लेकिन जो काली के भक्त हैं, जो राम के भक्त हैं वो डर-डर कर जीने को मजबूर हैं। 

पीएम पद को लेकर पीएम मोदी ने कहा कि दीदी आपको पीएम पद के सपने देखने की पूरी आजादी है। लेकिन हमारी सेना और सुरक्षाबलों को गाली देने से, उनके खिलाफ गुंडों का उपयोग करने से, आपकी अपनी विश्वसनीयता पर सवाल उठ चुके हैं। 

पीएम मोदी ने कहा, आपके इस व्यवहार से पश्चिम बंगाल के सामान्य मानवी को भी बहुत दुःख हुआ है और इसका जवाब वो 19 मई को कमल का बटन दबाकर देने वाला है। पीएम मोदी ने कहा, ये देश सबकुछ स्वीकार कर सकता है लेकिन अहंकार किसी का भी स्वीकार नहीं करेगा। दीदी आपको यूपी, बिहार और ओडिशा वालों से समस्या है, आप उनके विरोध में खड़ी हो गयी हो। लेकिन जो रात के अंधेरे  में सीमा को लांघकर, चोरी-छुपे यहां आते हैं, उनसे समस्या नहीं है। 

पीएम मोदी ने कहा, दीदी और TMC के नेताओं का अहंकार इतना बढ़ गया है कि उन्होंने देश की रक्षा में जुटे सपूतों को भी नहीं छोड़ा है। इनके नेता सरेआम धमकी देते हैं कि सुरक्षा कर्मियों को भगाओ, उनको मारो। यही तरीका जम्मू कश्मीर में पत्थरबाज अपनाते हैं। 

14 मई को बीजेपी के अध्यक्ष अमित शाह के रोड शो के दौरान हिंसा हुई थी। जिसमें टीएमसी और बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प हुई थी।  स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज का भी सहारा लेना पड़ा था। 

टॅग्स :नरेंद्र मोदीपश्चिम बंगाल लोकसभा चुनाव 2019लोकसभा चुनावममता बनर्जीटीएमसीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)अमित शाहचुनाव आयोग
Open in App

संबंधित खबरें

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारत अधिक खबरें

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे